Home Featured श्यामा मंदिर स्टॉक रूम अग्निकांड: कारणों का अब तक पता नहीं, शॉर्ट सर्किट संभावित।
Featured - मुख्य - November 22, 2025

श्यामा मंदिर स्टॉक रूम अग्निकांड: कारणों का अब तक पता नहीं, शॉर्ट सर्किट संभावित।

दरभंगा: प्रसिद्ध मां श्यामा मंदिर परिसर के स्टॉक रूम में गत शुक्रवार सुबह लगी आग के कारणों का अब तक खुलासा नहीं हो सका है। जिला पदाधिकारी व न्यास समिति के सचिव कौशल कुमार ने बताया कि न्यास की ओर से दर्ज प्राथमिकी के आधार पर जांच चल रही है। उन्होंने शॉर्ट सर्किट को संभावित कारण बताते हुए कहा कि विस्तृत जांच के बाद ही स्पष्टता आएगी।

घटना शुक्रवार सुबह करीब 9:45 बजे प्रशासनिक भवन के ऊपरी तल के स्टॉक रूम में हुई। आग से करीब डेढ़ सौ साड़ियां व चुनरी जल गईं, लेकिन न्यास के महत्वपूर्ण कागजात पूरी तरह सुरक्षित बताए जा रहे हैं। सूचना मिलते ही न्यास समिति के अध्यक्ष प्रो. सुरेंद्र मोहन झा ने विवि थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई।

Advertisement

प्राथमिकी में अग्निकांड के कारणों की जांच के लिए पुलिस सक्रिय हो गई है। स्टॉक रूम में रखे सामान को नुकसान पहुंचा, लेकिन मंदिर परिसर को कोई बड़ा खतरा नहीं हुआ। अधिकारियों ने जांच पूरी होने तक सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं।

Advertisement
Share