Home Featured संजय सरावगी के प्रदेश अध्यक्ष बनने पर विद्यापति सेवा संस्थान ने किया अभिनंदन।
Featured - मुख्य - December 16, 2025

संजय सरावगी के प्रदेश अध्यक्ष बनने पर विद्यापति सेवा संस्थान ने किया अभिनंदन।

दरभंगा: विधायक संजय सरावगी को प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बनाए जाने पर मंगलवार को विद्यापति सेवा संस्थान की ओर से उनके आवास पर अभिनंदन कार्यक्रम आयोजित किया गया।

Advertisement

संस्थान के महासचिव डॉ. वैद्यनाथ चौधरी ‘बैजू’ ने गुलदस्ता और शॉल भेंट कर सरावगी का सम्मान किया।डॉ. बैजू ने भाजपा के शीर्ष नेतृत्व द्वारा मिथिला के सपूत पर भरोसा जताने के फैसले का स्वागत किया और कहा कि यह मिथिला के लिए गर्व का क्षण है।

इस अवसर पर उन्होंने उम्मीद जताई कि संजय सरावगी के नेतृत्व में प्रदेश भाजपा संगठन और मजबूत होगा।अभिनंदन समारोह में विद्यापति सेवा संस्थान के प्रतिनिधि मंडल में मैथिली अकादमी के पूर्व अध्यक्ष कमलाकांत झा, मीडिया संयोजक प्रवीण कुमार झा, डॉ. महानंद ठाकुर, विनोद कुमार झा, चंद्रशेखर झा ‘बूढ़ा भाई’, डॉ. उदय कांत मिश्रा और दुर्गानंद झा सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Share