Home मुख्य संतोष झा दरभंगा जेल में शिफ्ट, जेल के साथ शहर की भी सुरक्षा बढ़ी।
मुख्य - July 30, 2016

संतोष झा दरभंगा जेल में शिफ्ट, जेल के साथ शहर की भी सुरक्षा बढ़ी।

unnamed (5)

दरभंगा। विशेष सूत्र

इंजीनियर हत्याकांड का मुख्य आरोपी संतोष झा को शनिवार की शाम भागलपुर सेंट्रल जेल से दरभंगा मंडल कारा में शिफ्ट कर दिया गया। हुए गैंगस्टर संतोष झा को लेकर सुरक्षा व्यवस्थाकोर्ट में चल रहे ट्रायल में लगातार उसे उपस्थित नही करवा पाने के कारण पुलिस की किरकिरी भी हो रही थी। अब इंजीनियर हत्या कांड के सभी आरोपी दरभंगा मंडल कारा में बंद हैं। इसको लेकर जेल के अंदर-बाहर से लेकर शहर में भी चौकसी बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस सूत्रों ने कहा कि पुलिस मुख्यालय के स्तर पर भी उसकी सुरक्षा को लेकर चौकन्ना रहने की हिदायत दी गई है। संतोष झा के इस जेल में पहुंचने के बाद इंजीनियर हत्याकांड के तमाम अभियुक्त अब एकसाथ यहां रह रहे हैं। जिला पुलिस को लगातार खुफिया इनपुट मिल रहे हैं। किसी में जेल ब्रेक और हमले जैसी संभावना जताई जा रही है, तो किन्हीं स्त्रोतों से इन अभियुक्तों की जान को खतरा बताया जा रहा है। शुक्रवार शाम कड़े सुरक्षा इंतजामों के बीच संतोष झा भागलपुर सेंट्रल जेल से दरभंगा लाकर सेल में डाला गया है। उसके यहां शिफ्ट होने की खबर किसी को कानोकान नहीं लगने दी गई। संतोष वाले सेल से सटे दूसरे सेल में कुख्यात मुकेश पाठक समेत उसके गैंग के तमाम अन्य अभियुक्त रखे गए हैं। जेल अधीक्षक सूर्यनाथ ¨सह ने कहा कि उससे जेल में किसी को नहीं मिलने दिया जा रहा है। जेल के चारों तरफ सख्त पहरा है। सुरक्षा की हर स्तर पर लगातार मॉनिटरिंग चल रही है। जेल अधीक्षक ने माना कि संतोष झा के आने से बेचैनी बढ़ी हुई है। लेकिन, चिंता वाली कोई बात नहीं है। उन्होंने कहा कि सुरक्षा इतनी सख्त हैं कि परिंदा भी पर नहीं मार पाएगा। इंजीनियर मर्डर केस में ट्रायल शुरू है और संतोष झा की गैरहाजिरी के चलते सुनवाई लगातार प्रभावित हो रही थी। लिहाजा, सरकार ने अपने पूर्व के आदेशों को पलटते हुए गुरुवार शाम ही इस सिलसिले में आदेश जारी किया और अगले दिन वह यहां शिफ्ट कर दिया गया।

Share

Leave a Reply