Home Featured संदेहास्पद स्थिति में अधेड़ की मौत, बहन ने जताई हत्या की आशंका।
Featured - क्राइम - मुख्य - November 22, 2024

संदेहास्पद स्थिति में अधेड़ की मौत, बहन ने जताई हत्या की आशंका।

दरभंगा: दिल्ली से बीमार होकर घर लौटा एक अधेड़ एकाएक घर से फरार हो गया। पत्नी बच्चे दिनभर ढ़ूढ़ते रहे। इसके बाद अधेड़ देर रात नशे में घर लौटा और गाली-गलौज करते हुए उल्टी करने लगा। स्वजन डॉक्टर के पास ले जाने की तैयारी कर ही रहे थे कि उसकी मौत हो गई। इसकी जानकारी मिलने पर दिल्ली में रह रही मृतक की बहन ने हत्या की आशंका जताकर पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पहुंची पुलिस ने शव जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Advertisement

घटना गुरुवार देर रात बिरौल थाना क्षेत्र के मिर्जापुर गांव में हुई है। मृतक स्वर्गीय राजेंद्र चौधरी के पुत्र मधुकांत चौधरी (48) बताएं जाते हैं। जो दिल्ली में मजदूरी करते थे। बताया जाता है कि मधुकांत चौधरी का पूरा परिवार दिल्ली में रहता है। दो वर्षों से पत्नी और बच्चे गांव में रह रहे हैं। इसी बीच 17 नवंबर को बीमार होने पर वे दिल्ली से गांव आएं। पत्नी और बच्चे उनका उपचार निजी चिकित्सक से करा रहे थे।

Advertisement

मृतक के स्वजन सौरभ चौधरी ने बताया कि उमाकांत चौधरी बीमार चल रहे थे। उनका शरीर सूजा गया था। एकाएक उनकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि मृतक के तीन बच्चे हैं। बड़ी पुत्री विवाहित है। जबकि एक नाबालिग पुत्री एवं एक पुत्र के साथ पत्नी गांव में रहती हैं।

Advertisement

इधर,बिरौल पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव स्वजन को सौंप दिया है। थानाध्यक्ष वीरेंद्र कुमार ने बताया कि संदेहास्पद मौत की आशंका जताने पर पोस्टमार्टम कराया गया है। आवेदन मिलने पर अग्रतर कार्रवाई की जाएगी।

Share