Home Featured सड़क चौड़ीकरण कार्य को लेकर शहर के कई इलाकों में विद्युत आपूर्ति रहेगी बाधित।
Featured - मुख्य - May 6, 2025

सड़क चौड़ीकरण कार्य को लेकर शहर के कई इलाकों में विद्युत आपूर्ति रहेगी बाधित।

दरभंगा: बुधवार को सड़क चौड़ीकरण का काम किया जाएगा। इसके तहत बिजली के पोल और तार शिफ्ट किए जाएंगे। इस कारण बेला पावर सब स्टेशन से निकलने वाले सभी 11 केवी फीडर बंद रहेंगे। इनमें कटहलबाड़ी, शिवधारा, इमरजेंसी और इंडस्ट्रियल फीडर शामिल हैं। बिजली आपूर्ति बुधवार को सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक बाधित रहेगी। बिजली बंद रहने से कई इलाके प्रभावित होंगे। इनमें बेला, परमेश्वर चौक, सुंदरपुर, बीरा, बाघमौर, कटहलबाड़ी, विद्यापति चौक, डेनवी रोड, भंडार चौक, इंडस्ट्रियल एरिया, तारामंडल, पीटीसी, रामबाग, शुभंकरपुर, बंगलागढ़, रत्नोपट्टी, नाका-2 और सोतीलाइन शामिल हैं।

Advertisement
Share