
सड़क दुर्घटना में दो युवक घायल, एक को किया गया रेफर।
दरभंगा: जिले के सिमरी थाने की पुलिस ने बुधवार की रात करीब 10 बजे दो घायल युवकों को डीएमसीएच इमरजेंसी में भर्ती कराया। दोनों की हालत गंभीर थी। सिमरी पुलिस ने बताया कि दोनों घायल अवस्था में अतरबेल के पास सड़क किनारे थे। थाने की गश्ती टीम की नजर उन पर पड़ी।

इस संबंध में पूछने पर घायलों ने बताया कि वे खुद ही बाइक से गिर गए हैं। इसके बाद पुलिस ने उनके परिजनों को सूचना दी और घायलों को डीएमसीएच इमरजेंसी में भर्ती कराया।

घायल युवकों की पहचान जाले के भमरपुरा निवासी राजदेव यादव के 24 वर्षीय पुत्र अजित कुमार एवं
सिमरी निवासी 20 वर्षीय देवेंद्र कुमार के रूप में हुई है। दोनों आप मे संबंधी है। देवेंद्र अजीत के जीजा हैं।

दोनों को इलाज केलिए डीएमसीएच के इमरजेंसी में भर्ती कराया गया। पर अजीत की गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टर उसे पटना रेफर कर दिया गया। हालांकि परिजनों ने उसे शहर के ही किसी निजी अस्पताल में ले जाने की बात कही।

