Home Featured सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास, लोगों को मिलेगा आवागमन में सहूलियत ।
Featured - मुख्य - August 19, 2025

सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास, लोगों को मिलेगा आवागमन में सहूलियत ।

दरभंगा: केवटी विधानसभा क्षेत्र के विधायक डॉ. मुरारी मोहन झा ने मंगलवार को सढवाड़ा पंचायत के हनुमाननगर गांव में सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। यह सड़क मुख्यमंत्री ग्रामीण सड़क अवशेष योजना के तहत अतरबेल-विशनपुर पथ से हनुमाननगर तक बनेगी।

Advertisement

पीसीसी सह कालीकरण पद्धति से बनने वाली इस सड़क की कुल लंबाई 1.300 किमी और लागत एक करोड़ दस लाख रुपये तय की गई है।

Advertisement

शिलान्यास कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक डॉ. झा ने कहा कि विधानसभा चुनाव से पहले क्षेत्र के सभी आवश्यक कार्यों को पूरा करने की योजना बनाई गई है और कार्य क्रमवार गति से चल रहे हैं। उन्होंने बताया कि हनुमाननगर की सड़क जर्जर अवस्था में थी, जिससे स्थानीय लोगों को आवागमन में कठिनाई हो रही थी। इसी को देखते हुए इस मार्ग का निर्माण कार्य अत्यंत आवश्यक था।

Advertisement

विधायक डॉ. झा ने जानकारी दी कि उनके कार्यकाल में अब तक केवटी विधानसभा क्षेत्र में लगभग 250 किमी सड़क का निर्माण कार्य पूरा कराया गया है। इनमें से करीब 100 सड़कों का पहले केवल मिट्टीकरण व खरंजा कर छोड़ दिया गया था, जिन्हें अब मुख्य सड़कों से जोड़ा गया है।

Advertisement

इस अवसर पर जिला परिषद सदस्य दिलीप यादव, मुखिया पिंकी देवी, अरुण दास, विष्णुदेव दास, चुल्हाई साफी, नंदकिशोर चौधरी, रामबाबू तिवारी, संजय सहनी, संजय चौधरी, श्याम भगत समेत कई स्थानीय जनप्रतिनिधि व ग्रामीण उपस्थित रहे।

Share