
सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत, एक की हालत गंभीर।
दरभंगा: सड़क हादसे में 3 लोगों की मौत हुई है। यहां ट्रक और ई-रिक्शा की टक्कर हो गई। इसमें 2 गोतनी और ड्राइवर की जान गई है। साथ ही एक महिला जख्मी है। तेज रफ्तार ट्रक और ई-रिक्शा की आमने-सामने की टक्कर हो गई।

घटना राष्ट्रीय राजमार्ग 27 पर मंगलवार को अयुबनगर चौक के पास की है। मृतकों की पहचान अयुबनगर ठेका टोल निवासी संजिदा खातून (50), फिरोजा खातून (50) और ई-रिक्शा चालक विकास मंडल (30) के रूप में हुई है। घायल महिला नदीमा खातून (45) हैं। उन्हें सकरी के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। तीनों महिला आपस में गोतनी है। घायल की हालत नाजुक बनी हुई है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दरभंगा से मधुबनी की ओर जा रहे ट्रक का अचानक चक्का फट गया। ट्रक बेकाबू होकर सामने से आ रहे ई-रिक्शा से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ई-रिक्शा सवार तीनों की मौके पर ही मौत हो गई।

स्थानीय मो मुंतजिर ने बताया कि अंतिम संस्कार में शामिल होकर ये लौट रहे थे। बेकाबू ट्रक ने ई-रिक्शा में टक्कर मार दी। उसके बाद घसीटते हुए 100 मीटर तक ले गया।
एक लेडी का पैर वगैरह सब खत्म हो गया है। एक लेडी हॉस्पिटल में अपनी आखिरी सांस ले रही है। डिवाडर में मारने के बाद चक्का फटा है। 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

मृतक के भतीजे अमन कुमार ने बताया कि घटना की मुझे जानकारी मिली। बॉडी की हालत इतनी खराब है कि देखने लायक नहीं है।दो लेडीज और ड्राइवर की मौत हुई है। चालक अपनी पत्नी को लाने के लिए ससुराल जा रहा था। रास्ते में सवारी मिल गया तो ले लिया होगा।
भतीजे मो लाले ने बताया कि ये लोग मैयत से वापस घर आ रही थी। ई-रिक्शा को ट्रक ने ठोक दिया। तीन आदमी की मौत हो गई। चार लोग ई-रिक्शा में थे। एक की हालत बहुत खराब थी। लोगों का बॉडी भी सही सलामत नहीं है। दोनों महिलाओं एक रिश्तेदार की मैयत में गई थी।
-रिक्शा चालक यात्रियों को लेकर एनएच-27 पर चढ़ रहा था, तभी हादसा हुआ। घटना की सूचना मिलते ही भालपट्टी और सदर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेजा गया।
थानाध्यक्ष रवि चौधरी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। दोनों गाड़ी को जब्त कर लिया गया है। ट्रक चालक मौके से फरार है। कहां की और किसकी गाड़ी है, पता लगाया जा रहा है।

