Home Featured सनकी देवर ने धारदार हथियार से हमला कर भाभी को उतारा मौत के घाट।

सनकी देवर ने धारदार हथियार से हमला कर भाभी को उतारा मौत के घाट।

दरभंगा: मानीगाछी थाना क्षेत्र के महथौर गांव में एक सनकी देवर मुनेश्वर दास ने अपनी भाभी समौला देवी के ऊपर धारदार हथियार से वार कर सिर को धर से अलग कर दिया। जहां उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

Advertisement

जिसके बाद पुलिस ने मुनेश्वर दास को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इस घटना से पूरे क्षेत्र में मातम पसरा हुआ है। इसी बीच शुक्रवार को किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष संजय सिंह उर्फ पप्पू सिंह मौके पर पहुंचकर पीड़ित परिवार से मिलकर शोक संवेदना प्रकट की। उन्होंने इस बाबत बताया कि मृतक के पति पिछले 12 साल पहले घर द्वार छोड़ कहीं चले गए, जिसके बाद लौटे नहीं। मुश्किल हालात में उन्होंने तीन बच्चें का भली भांति भरण पोषण किया। जिसमें कुछ साल पहले अपनी लड़की का शादी भी की। उनके लड़के शहर में मेहनत मजदूरी कर अपने मां को पैसा भेजता था। दोनों लड़के के ऊपर से पिता का साया तो पहले ही उठ चुका था लेकिन सनकी चाचा मुनेश्वर दास ने मां का साया भी छीन लिया है।

Advertisement

इस गमगीन मौके पर किसान मोर्चा के महामंत्री सुजीत चौधरी, किसान मोर्चा के मंत्री अश्विनी, मुखिया रामकरण दास, विजय सिंह, गंगा यादव, बजरंगी दास, रामशरण दास आदि उपस्थित थे।

Advertisement
Share