Home Featured सरस्वती पूजा पर 746 स्थलों पर दंडाधिकारी-पुलिस तैनात, जिला नियंत्रण कक्ष सक्रिय।
Featured - मुख्य - January 21, 2026

सरस्वती पूजा पर 746 स्थलों पर दंडाधिकारी-पुलिस तैनात, जिला नियंत्रण कक्ष सक्रिय।

दरभंगा: जिलाधिकारी कौशल कुमार और एसएसपी जगुनाथ रेड्डी ने सरस्वती पूजा (23 जनवरी), प्रतिमा विसर्जन (24-25 जनवरी) के लिए विधि-व्यवस्था व शांति सुनिश्चित करने के संयुक्त आदेश जारी किए हैं। पूजा के 746 स्थलों पर दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी व बल तैनात किए गए हैं। प्रतिनियुक्त अधिकारी 22 जनवरी सुबह से विसर्जन तक ड्यूटी पर रहेंगे।

प्रतिमा विसर्जन मार्गों का थानाध्यक्ष व प्रखंड विकास पदाधिकारी भौतिक सत्यापन करेंगे तथा बाधाओं को पूर्व ही दूर करेंगे। यातायात प्रभारी स्वयं भ्रमणशील रहकर सुचारू व्यवस्था सुनिश्चित करेंगे। जिला नियंत्रण कक्ष (फोन: 06272-240600) 23 से 26 जनवरी तक समाहरणालय में सक्रिय रहेगा, जहां रक्षित प्रभारी व अग्निशमन दस्ते तैनात होंगे।

Advertisement

अग्निशामक पदाधिकारी मनीगाछी थाने पर एक दस्ता, नियंत्रण कक्ष में एक यूनिट तथा सभी अनुमंडल पदाधिकारियों को एक-एक यूनिट उपलब्ध कराएंगे। शांति हेतु थानाध्यक्ष, अंचल अधिकारी व अनुमंडल पदाधिकारियों को पूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। सभी प्रकार के अवकाश स्थगित हैं।

Advertisement

भीड़ नियंत्रण के लिए हेलमेट, बॉडी प्रोटेक्टर, आंसू गैस, रस्सी आदि की व्यवस्था अनिवार्य है। पूजा पंडालों पर एंटी-सबोटेज जांच, सीसीटीवी, वीडियोग्राफी व फोटोग्राफी होगी। अनुमंडल पदाधिकारी आयोजकों से समन्वय कर इसे सुनिश्चित करेंगे। विसर्जन मार्गों पर कोई आपत्तिजनक झांकी या व्यंग्य चित्र नहीं चलेगा।घाटों पर एंटी-सबोटेज चेक, पुल-पुलियों की मजबूती, रोशनी, रेलवे-बस स्टैंड पर निगरानी, होटलों की जांच तथा संवेदनशील स्थानों पर सघन गश्त अनिवार्य है। बिना अनुमति जुलूस नहीं निकलेगा, सभी जुलूसों की वीडियोग्राफी होगी। जबरदस्ती चंदा, अबीर-गुलाल का दुरुपयोग व ध्वनि विस्तारक पर सख्त निगरानी रहेगी।

Advertisement

अपर समाहर्ता राकेश कुमार जिला नियंत्रण कक्ष के प्रभारी हैं। सभी अनुमंडल पदाधिकारी विधि-व्यवस्था के पूर्ण प्रभार में रहेंगे। थानाध्यक्ष चौकीदारों के मोबाइल नंबर संग्रहित रखेंगे तथा रात्रि गश्त सघन होगी।

Share