Home Featured सामूहिक दुष्कर्म मामले में एफआईआर दर्ज।

सामूहिक दुष्कर्म मामले में एफआईआर दर्ज।

दरभंगा: बड़गांव थाना क्षेत्र के एक गांव में एक किशोरी के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म की एफआईआर शुक्रवार को बड़गांव थाने में दर्ज की गयी। पुलिस के अनुसार प्राथमिकी में 13 वर्षीया किशोरी के साथ चार लोगों द्वारा गैंगरेप करने की बात कही गई है।

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसके साथ हुई घटना के बाद दुष्कर्मियों ने तीन दिनों तक उसे बंधक बनाए रखा। थाने को सूचना दिए जाने पर पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद चुप्पी साध ली। इधर, पीड़िता को जब स्थानीय पीएचसी में भर्ती कराया गया तो बड़गांव थाने की महिला पुलिस अधिकारी वहां पहुंची और पीड़िता का उपचार करने वाले डॉ. वसंत कुमार को सीसीटीवी फुटेज दिखाने की बात कही। डॉक्टर से बकझक करने के बाद उक्त महिला पुलिस अधिकारी पीड़िता को अपने साथ लेकर डीएमसीएच रवाना हो गयी। बड़गांव थानाध्यक्ष ने कहा कि पुलिस इस मामले में आवश्यक कार्रवाई कर रही है।

Share