
सिटी एसपी ने किया थानाध्यक्ष और एसडीपीओ के साथ मासिक अपराध बैठक।
दरभंगा: नगर पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार चौधरी ने पुलिस कार्यालय में मासिक अपराध बैठक की। जिसमे अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सदर-2 ज्योति कुमारी, अंचल पुलिस निरीक्षक कमतौल सभी थानाध्यक्ष सभी शाखा के प्रभारी शामिल हुए।

नगर पुलिस अधीक्षक द्वारा सभी थानाध्यक्षों द्वारा अप्रैल माह की पेश रिपोर्ट की समीक्षा की गई यथा हत्या, लूट, गृहभेदन, नारकोटिक्स, एनडीपीएस, आर्म्स एक्ट, वाहन चोरी के कांडों की रिपोर्ट का अवलोकन किया और साइबर अपराध के संबंध में जागरूकता फैलाने एवं इससे संबंधित केस का जल्द निपटारा करने का निर्देश दिए।

अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी को विशेष प्रतिवेदित कांडों के पर्यवेक्षण में तेजी लाने को कहा। थानाध्यक्षों को सम्मन, कुर्की, एनबीडब्लयू वारंट का शीघ्र ही निष्पादित करने, थानों में विधि कोषांग, लोकशिकायत निवारण कोषांग, महिला हेल्प डेस्क के कार्यों को सूचारू रूप से चलाने, वारंट एवं 300 दिनों से अधिक लंबित कांडों को तेजी से निप्पादन करने का निर्देश दिया।

वहीं अपराध नियंत्रण के लिए सभी थाना क्षेत्र में गश्ती बढ़ाने, का निर्देश दिया। फरार अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए थाना स्तर पर अभियान चलाने का निर्देश दिया। जबकि हथियार, शराब व मादक पदार्थ के खरीद-बिक्री एवं तस्करी पर प्रभावी कारवाई करने का निर्देश दिया गया।


