Home Featured सोना-चांदी दुकान में चोरी: ग्रामीणों की सूझबूझ से दो चोर रंगे हाथ धराए, एक फरार।

सोना-चांदी दुकान में चोरी: ग्रामीणों की सूझबूझ से दो चोर रंगे हाथ धराए, एक फरार।

दरभंगा: सोहरबा घाट में 13 जनवरी की देर रात सोना-चांदी की दुकान में चोरी के प्रयास के दौरान ग्रामीणों की मदद से पुलिस ने दो चोरों को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। चोरी का माल बरामद कर लिया गया, जबकि तीसरा आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया।

Advertisement

गिरफ्तार चोरों की पहचान बिरौल थाना क्षेत्र के कमलपुर निवासी मदन मुखिया (भातु मुखिया का पुत्र) और नीतीश कुमार (संतोष मुखिया का पुत्र) के रूप में हुई है। दोनों चाचा-भतीजे हैं। फरार आरोपी अजय मुखिया भी कमलपुर का ही निवासी बताया जा रहा है।

Advertisement

थानाध्यक्ष अंकित चौधरी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि रात करीब 12 बजे तीनों ने श्रवण कुमार साह की दुकान की पीछे की दीवार तोड़कर अंदर घुसेड़े।दुकान से चांदी के पायल, राखी, मांग टीका, पंजा, छोटा चेन, अंगूठी व लक्ष्मी-गणेश मूर्ति सहित अन्य जेवरात बोरे में भर रहे थे, तभी ग्रामीणों को शक हुआ। उन्होंने डायल 112 पर सूचना दी और दुकान को घेर लिया। सूचना पर थानाध्यक्ष पुलिस बल के साथ पहुंचे। डायल 112 के मानव शंकर ने भी सहयोग किया।

Advertisement

मौके से चोरी का माल व दो चोर पकड़े गए।पूछताछ में दोनों ने अपराध कबूल किया और अजय मुखिया की संलिप्तता बताई। खुलासा हुआ कि 10-11 जनवरी को रेकी की गई थी। 13 जनवरी शाम बीआर-07 बीएच-5319 नंबर की अपाचे बाइक से पहुंचे और बिजली ऑफिस के पीछे छिपाई। पुलिस ने बाइक व सैमसंग मोबाइल जब्त किया।

मदन मुखिया पर बिरौल में एक व पतौर में दो पुराने केस दर्ज हैं; वह दिसंबर में जमानत पर रिहा हुआ था। नीतीश के इतिहास की जांच जारी।थानाध्यक्ष ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर दोनों को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। फरार आरोपी की तलाश में छापेमारी चल रही है।

Share