स्ट्रीट वेंडर व मजदूर संघ के संयुक्त तत्वाधान में मार्च का आयोजन।

दरभंगा: रविवार को स्ट्रीट वेंडर्स एसोसिएशन व मजदूर संघ के संयुक्त तत्वावधान में फुटपाथ यातायात अधिकार मार्च किया गया। मार्च का नेतृत्व आरके दत्ता, कारी गामी व कन्हैया दास ने किया। मार्च के माध्यम से लोगों से यातायात नियमों का पालन करने, सड़क पर दुकान नहीं लगाने व सड़क-नालों को अतिक्रमण मुक्त करने की अपील की गई। मार्च बेंता चौक, कामर्शियल चौक, लहेरियासराय टावर, लोहिया चौक, लहेरियासराय बस स्टैंड होते हुए पोलो मैदान में सभा में बदल गई। सभा की अध्यक्षता मो. जमील अख्तर व संचालन हीरा गुप्ता ने किया। डॉ. एके सिन्हा, डॉ. पीके चौधरी, पप्पू साह, रविनाथ झा, रामबाबू बारी, जगदीश सिंह, अनिल राम, विश्वनाथ सिंह आदि ने सभा को संबोधित किया।

