Home Featured स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में दरभंगा जिले में कुल 16605 मतदाता : डीएम।
Featured - क्राइम - मुख्य - November 25, 2025

स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में दरभंगा जिले में कुल 16605 मतदाता : डीएम।

दरभंगा: बिहार विधान परिषद के 05-दरभंगा स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के निर्वाचक सूची की तैयारी के तहत प्रारूप निर्वाचक सूची का प्रकाशन कर दिया गया है। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी कौशल कुमार की अध्यक्षता में सोमवार को मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की गई।

Advertisement

दावा-आपत्ति की अवधि 25 नवंबर से 10 दिसंबर तकबैठक में जिलाधिकारी ने बताया कि निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 6 नवंबर 2025 तक प्राप्त प्रारूप 18 एवं 19 के आधार पर स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों की प्रारूप सूची जारी की गई है। दावा-आपत्ति दाखिल करने की अवधि 25 नवंबर से 10 दिसंबर 2025 तक निर्धारित है। प्रारूप सूची की प्रति राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को उपलब्ध करा दी गई।

मतदाताओं का विवरण05-दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में दरभंगा जिले के पुरुष मतदाता 12315 तथा महिला मतदाता 4290 हैं, जो कुल 16605 बनता है। वहीं, दरभंगा शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में पुरुष मतदाता 793 और महिला 213 के साथ कुल 1006 मतदाता हैं। उप निर्वाचन अधिकारी सुरेश कुमार ने कहा कि प्रारूप सूची के खिलाफ 10 दिसंबर तक कोई भी व्यक्ति दावा-आपत्ति दर्ज करा सकता है।

Advertisement

आवेदन प्रक्रिया और योग्यताअर्हता प्राप्त व्यक्ति, जिनका नाम सूची में शामिल नहीं है, वे प्रारूप-18 (स्नातक) या प्रारूप-19 (शिक्षक) में नाम दर्ज कराने के लिए आवेदन दे सकते हैं। सूची में दर्ज नाम के खिलाफ प्रारूप-07 तथा सुधार या स्थानांतरण के लिए प्रारूप-08 का उपयोग होगा। ये आवेदन संबंधित पदाधिकारियों, सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी, निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी या जिला निर्वाचन कार्यालय में जमा किए जा सकते हैं। प्रत्येक आपत्ति पर नोटिस जारी कर सुनवाई सुनिश्चित की जाएगी।

Advertisement

बैठक में उपस्थितिबैठक में उप निदेशक जनसंपर्क सत्येंद्र प्रसाद, उप निर्वाचन पदाधिकारी सुरेश कुमार सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद थे। राजनीतिक दलों की ओर से देवेंद्र कुमार झा, संदीप कुमार चौधरी, विनय कुमार पासवान, जवाहरलाल शर्मा, गगन कुमार झा, अनिल कुमार झा तथा दयानंद पासवान उपस्थित रहे।

Share