Home Featured स्मार्ट मीटर इंस्टॉलेशन कार्य का डीडीसी ने किया निरीक्षण, उपभोक्ताओं से लिया फीडबैक।
Featured - मुख्य - August 8, 2024

स्मार्ट मीटर इंस्टॉलेशन कार्य का डीडीसी ने किया निरीक्षण, उपभोक्ताओं से लिया फीडबैक।

दरभंगा: गुरुवार को दरभंगा के उप विकास आयुक्त चित्रगुप्त कुमार ने नार्थ बिहार पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कम्पनी लिमिटेड के हायाघाट सेक्शन में चल रहे स्मार्ट मीटर इंस्टालेशन कार्य का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने उपभोक्ताओं से फीडबैक भी लिया।

Advertisement

दरअसल, बिजली विभाग द्वारा हायाघाट प्रखण्ड के बसहा एवं विशनपुर क्षेत्र में लगाए जा रहे स्मार्ट मीटर को लेकर कुछ ग्रामीणों में संशय की स्थिति थी। इसी को लेकर गुरुवार को उप विकास आयुक्त चित्रगुप्त कुमार स्वयं निरीक्षण में पहुंचे थे।

Advertisement

इस संबंध में कनीय विद्युत अभियंता बलराम कुमार ने बताया कि डीडीसी श्री कुमार ने पहले से उपयोग कर रहे स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं से फीडबैक लिया और संतुष्ट हुए। इसके बाद ग्रामीणों को भी इसके फायदे के बारे समझाकर उन्हें संतृष्ट किया गया।

Advertisement

मौके पर मौजूद कार्यपालक सहायक संतोष कुमार चौधरी ने बताया कि वे लोग ग्रामीणों को स्मार्ट मीटर के उपयोग एवं फायदे के विषय में लगातार जानकारी दे रहे हैं। लोगों को पूरी बात समझाने के बाद मीटर इंस्टालेशन का कार्य किया जाता है।

Share