
स्मार्ट मीटर से बायपास करने मामले में प्राथमिकी दर्ज।
दरभंगा: भले ही बिजली विभाग कितनी भी सख्ती अपना ले लेकिन लोग बिजली चोरी का नया – नया तरीका ढूंढते रहते हैं। ताजा मामला हायाघाट थाना क्षेत्र से सामने आया है। लेकिन यहां स्मार्ट मीटर से बायपास पर विद्युत उपयोग कर रहे एक उपभोक्ता, कार्यपालक सहायक संतोष चौधरी एवं उनकी टीम की नजरों से नहीं बच सके।

मामले को लेकर विभाग के कनीय विद्युत अभियंता द्वारा हायाघाट थाना में पुरबी बिलाशपुर निवासी रामचंद्र साह के पुत्र बिरेन्द्र साह के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराया गया है।

दर्ज प्राथमिकी में जेई द्वारा कहा गया है कि नामजद घर विद्युत विभाग की टीम कार्यपालक सहायक संतोष चौधरी, कनीय सारणी पुरुष विकाश यादव, मानव बल छोटू कुमार विकास पहुंचे तो पाया कि इनके मकान में बिजली के मेन एलटी तार से सर्विस तार के द्वारा टेपिंग कर विधुत का उपयोग किया जा रहा था।

इनके परिषर में लगे स्मार्ट प्रीपेड मीटर संख्या-8964187 का जाँच किया गया तो पाया गया कि बिरेन्द्र साह द्वारा मीटर के मेन (इनपुट) तार में पीले रंग के तार से टेपिंग कर मीटर बाईपास कर विधुत का उपभोग किया जा रहा था श्री साह के परिषर में दिनाक-8/9/24 को स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगा था श्री साह के परिषर का विधुत संबंध रिचार्ज नही करने के कारण दिनाक-19/12/24 को स्वतः विधुत संबंध विच्छेद हो गया था बिना रिचार्ज किये श्री साह द्वारा मीटर बाईपास कर विधुत का उपयोग कर रहे थे। इनके परिषर में पूर्व में भी विधुत उर्जा चोरी कि प्राथमिकी दर्ज कि गयी थी।

जिसका हायाघाट थाना कांड संख्या-176/22 दिनाक-17/11/22 है इन सारी घटना का वीडियोग्राफी कि गयी है। इसकी डीवीडी सलग्न है इनके परिषर का विद्युत भार 3583 वाट था। जिससे नार्थ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी को 42784 रु० कि क्षति हुई । (बैयालिश हजार सात सौ चौरासी) रु० कि क्षति हुई।


