Home Featured स्वच्छता पर्यवेक्षक चयन घोटाले में मुखिया पदमुक्ति की अनुशंसा।

स्वच्छता पर्यवेक्षक चयन घोटाले में मुखिया पदमुक्ति की अनुशंसा।

दरभंगा: स्वच्छता पर्यवेक्षक चयन में अनियमितता के आरोप में बहादुरपुर बीडीओ आश्वनी कुमार ने वाजितपुर मुखिया चंद्रावती देवी के विरुद्ध पदमुक्ति की अनुशंसा जिला पंचायती राज पदाधिकारी को भेजी है। यह बिहार पंचायत राज अधिनियम 2006 की धारा 18(5) के तहत प्रथम अपीलीय प्राधिकार (अपर समाहर्ता-लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी) के आदेश पर की गई।

जिप्रदो प्रियंका कुमारी व बीडीओ ने पुष्टि की।रघेपुरा निवासी आदर्श कुमार के परिवाद पर अपर समाहर्ता ने मुखिया व पंचायत सचिव को एक माह में ग्राम सभा से स्वच्छता पर्यवेक्षक चयन का निर्देश दिया था। अनुपालन न होने पर कार्रवाई। पंचायत सचिव ने बताया कि मुखिया से ग्राम सभा बैठक की मांग की, लेकिन तारीख तय नहीं हुई।मुखिया चंद्रावती ने आरोपों को बेबुनियाद बताते हुए डीएम को शिकायत करने की चेतावनी दी।

Advertisement
Share