Home Featured हनुमाननगर में केंद्रीय विद्यालय-2 के लिए जमीन आवंटित, कैबिनेट ने दी स्वीकृति।
Featured - मुख्य - July 29, 2025

हनुमाननगर में केंद्रीय विद्यालय-2 के लिए जमीन आवंटित, कैबिनेट ने दी स्वीकृति।

दरभंगा: हनुमाननगर प्रखंड अंतर्गत कोलहंटा पटोरी में केंद्रीय विद्यालय-2 की स्थापना का मार्ग प्रशस्त हो गया है। मंगलवार को राज्य मंत्री परिषद की कैबिनेट बैठक में विद्यालय के लिए जमीन आवंटन के प्रस्ताव को स्वीकृति मिल गई। विद्यालय भवन और परिसर का निर्माण कोलहंटा पटोरी हाईस्कूल परिसर से सटे स्कूल की ही पांच एकड़ जमीन पर किया जाएगा।

Advertisement

भूमि सुधार एवं राजस्व विभाग के प्रस्ताव के अनुसार, यह भूमि केंद्रीय विद्यालय संगठन, मानव संसाधन विकास मंत्रालय, भारत सरकार को 30 वर्षों की अवधि के लिए ₹1 टोकन मूल्य पर लीज पर दी जाएगी। साथ ही लीज नवीनीकरण का विकल्प भी उपलब्ध रहेगा।

Advertisement

बैठक के पश्चात मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉ. एस. सिद्दार्थ ने प्रेस वार्ता के दौरान इस निर्णय की जानकारी साझा की। जैसे ही यह खबर क्षेत्र में फैली, लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई। एक-दूसरे को फोन और संदेश भेजकर शुभकामनाएं दी जाने लगीं।

Advertisement

उल्लेखनीय है कि दरभंगा डीएम कौशल कुमार ने इसी माह 12 जुलाई को दो नए केंद्रीय विद्यालयों के लिए चिह्नित स्थलों का निरीक्षण किया था। इनमें से एक स्थल पंचोभ पंचायत के बलिया मौजा में प्रस्तावित है, जो एम्स दरभंगा के निकट होने के कारण अत्यंत उपयुक्त माना गया है। यह केंद्रीय विद्यालय-3 के लिए प्रस्तावित है।

Advertisement

केंद्रीय विद्यालय संगठन द्वारा जिले में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के विस्तार को लेकर पांच एकड़ सरकारी भूमि की मांग की गई थी। दोनों प्रस्तावों पर प्रशासन ने सकारात्मक पहल करते हुए त्वरित कार्रवाई की है। जल्द ही निर्माण कार्य आरंभ होने की संभावना है, जिससे क्षेत्र के विद्यार्थियों को उच्च गुणवत्ता वाली शिक्षा उपलब्ध हो सकेगी।

Share