
हिमाचल प्रदेश की पुलिस ने दरभंगा से तीन चोरों को सामान के साथ किया गिरफ्तार।
दरभंगा: हिमाचल प्रदेश की पुलिस ने दरभंगा पुलिस के सहयोग से चोरी के सोना, हीरा व चांदी के जेवरात साथ तीन चोरों को गिरफ्तार कर अपने साथ ले गई। घटना की जानकारी वरीय पुलिस पदाधिकारी को किन परिस्थिति में देर से दी गई, जिसकी जांच के लिए एसएसपी जगुनाथ रड्डी जलरड्डी ने निर्देश दिया है।

वहीं सीसीटीवी फुटेज को भी खंगालने को कहा है। बता दें कि 11 मई 2025 को हिमाचल प्रदेश के शिमला सदर थाना कांड संख्या 36/25 चोरी मामले में फरार चल रहे आरोपियों की गिरफ्तारी और जेवरात की बरामदगी के लिए मोबाइल लोकेशन के आधार पर पुलिस बिशनपुर थाना पहुंची थी। जहां छानबीन में पता चला कि आरोपी बेंता थाना क्षेत्र के हॉस्पिटल रोड स्थित अनवरगंज में किराए के मकान में रह रहे है।

जहां लहेरियासराय थाना के प्रशिक्षु दारोगा पीयूष कुमार के साथ छापामारी की गई, लेकिन बेंता थानाध्यक्ष को इसकी जानकारी नहीं मिल पाई। छापामारी के दौरान एक बैग से 04 लाख 10 हजार रुपए से अधिक की राशि, एक सोने का हार, एक सोने का कड़ा, एक झुमका, दो टूटा हुआ झुमका, एक सोने की अंगूठी, एक सोने की अंगूठी में हीरे का नग, एक मंगलसूत्र, एक सोने लॉकेट लगा चेन, एक सोने का टॉप, एक सोने का तिल्ली आदि को जप्त किया है।

वहीं गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बिशनपुर थाना क्षेत्र के मुस्तफापुर के रहने वाले स्व राम उद्गार सहनी के 24 वर्षीय पुत्र अजय सहनी उर्फ लालटून, सिमरी थाना क्षेत्र के बिरदीपुर गांव के रहने वाले नवल सहनी के 21 वर्षीय पुत्र अमर सहनी व मोरो थाना क्षेत्र के अरैला गांव के रहने वाले उपेंद्र सहनी के 24 वर्षीय सेंटी के रूप में हुई है। बताया जाता है कि यह तीनों आरोपी शिमला में कवाड़ चुनकर बेचने का कार्य करता था।

जहां एक घर में मौका पाकर घुस गया और घर में रखे सोने-चांदी, हीरे के जेवरात लेकर फरार हो गया था। शिमला पुलिस के एएसआई यशपाल मय, सिपाही अजय, सुरेश, देवेंद्र, दिनेश आदि दरभंगा आए थे। तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर सामान के साथ हिमाचल प्रदेश लेकर चले गए।

