Home मुख्य हीरा पासवान हत्याकांड में पुलिस के रवैये से नाराज इंसाफ मंच 3 अगस्त को पटना में देगा धरना।
मुख्य - August 1, 2016

हीरा पासवान हत्याकांड में पुलिस के रवैये से नाराज इंसाफ मंच 3 अगस्त को पटना में देगा धरना।

IMG-20160801-WA0002

दरभंगा: बलबीर चौधरी

दरभंगा जिले मे लगातार दलित-गरीबों-अल्पसंख्यकों पर हमले हो रहें हैं, हत्याएं हो रही है। और पुलिस अपराधियों को पकड़ने के नाम पे खानापूर्ति कर रही है साथ ही दबंग और राजनीतिक सत्ता मे वर्चस्व रखने वालों को बचाने का काम कर रही है। हीरा पासवान की हत्या विधायक ललित यादव यादव के नेतृत्व में रची गयी साजिश का परिणाम है। हीरा पासवान के पिता और पत्नी द्वारा लगातार विधायक का नाम लेने के बावजूद उसे जांच के घेरे मे न लाना पुलिस की मंशा स्पष्ट करता है।

उक्त बातें सोमवार को खाजासराय स्थित कार्यालय में इंसाफ मंच की बैठक में नेयाज अहमद ने कही। उन्होंने कहा की सरकार अभी तक परिजनों को मुवावजा क्यों नही दे रही है। नेयाज अहमद ने आगे कहा की मनीगाछी थाना के तरीयाति गाँव मे वकील कुजरा के हत्यारे को विधायक ललित यादव के दवाब मे छोड़ा गया।
आज मृतक हीरा पासवान की पत्नी ने कहा कि जब हमलोग न्याय के लिए SSP साहब के यहां धरना देते हैं तो उनके पास मिलने के लिए समय नही होता है। अतः हमलोग 3 अगस्त 2016 को राज्यपाल एवं विधानसभा के सामने पटना मे धरना देंगे और न्याय दिलाने की मांग करेंगे।

Share

Leave a Reply