
हॉर्न बजाकर साइड मांगने पर उपद्रवियों ने भाई-बहन को पीटकर किया घायल।
देखिए वीडियो भी।
देखिए वीडियो भी
दरभंगा: शहर के लहेरियासराय थानाक्षेत्र के बाकरगंज में एक युवक और उसकी बहन को कुछ उपद्रवियों ने बुरी तरह पीटकर घायल कर दिया। दोनों का इलाज फिलहाल डीएमसीएच के इमरजेंसी विभाग में चल रहा है। घटना गुरुवार की रात करीब नौ बजे की बताई जाती है।

घटना में घायलों की पहचान बाकरगंज मुहल्ला निवासी शम्स आलम के पुत्र रेहान एवं पुत्री जैनब के रूप में हुई है। दोनों को बचाने की गई उनकी माँ अंजुम आरा को भी चोट लगने की बात सामने आयी है।

घायल युवक एवं युवती की माँ अंजुम आरा ने बताया कि उनका बेटा रेहान उनकी बेटी जैनब को करमगंज स्थित कोचिंग से लाने बाइक से गया था। लौटते समय रास्ते मे शादी समारोह को लेकर भीड़ थी। रेहान ने हॉर्न बजाकर साइड मांगा। इसी पर नशे में धुत्त उपद्रवियों ने दोनों भाई बहन की बेरहमी से पिटाई शुरू कर दी। दोनो सड़क पर गिर गए। युवक द्वारा अपने घर फोन किया गया जिसके बाद उसकी माँ उन्हें बचाने गयी और उन्हें बचाने के क्रम में वे भी घायल हो गयी।

किसी तरह वे दोनों को लेकर घर पहुंची और पुलिस को सूचना दी गयी। पुलिस ने पहुंचकर दोनो को इलाज केलिए डीएमसीएच भिजवाया।

मामले की जानकारी मिलते ही समाजसेवी नफिसुल हक रिंकू सहित कई लोग डीएमसीएच पहुंच गए। सबो ने इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए पुलिस प्रशासन से अविलम्ब उपद्रवियों के खिलाफ कड़ी कारवाई की मांग की है।

