Home Featured होमगार्ड बहाली में दूसरे के बदले टेस्ट दे रहे युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

होमगार्ड बहाली में दूसरे के बदले टेस्ट दे रहे युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

दरभंगा: जिले के नेहरू स्टेडियम लहेरिया सराय में होमगार्ड बहाली में फर्जीवाड़े का मामला सामने आया है। पुलिस ने बायोमेट्रिक जांच के दौरान एक अभ्यर्थी को पकड़ा है। कुशेश्वरस्थान के विद्यासागर कुमार की जगह विकास कुमार ने फिजिकल टेस्ट और योग्यता परीक्षा दी थी।

Advertisement

विकास ने दौड़, गोला फेंक, ऊंची कूद समेत सभी टेस्ट पास कर लिया। फाइनल स्टेज में बायोमेट्रिक मैच नहीं हुआ। 1 लाख रुपए में डील हुई थी। विद्यासागर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। स्कॉलर मौके से भागने में कामयाब रहा। गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

Advertisement

पूछताछ में विद्यासागर ने बताया कि एग्जाम में मेरी जगह विकास शामिल हुआ था। हम दोनों साथ में फिजिकल की तैयारी कर रहे थे। फाइल रिजल्ट आने पर 1 लाख रुपए देना था।

Advertisement

एसडीपीओ अमित कुमार ने बताया कि बायोमेट्रिक जांच में फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ है। आरोपी कुशेश्वरस्थान का रहने वाला है। फिटनेस के आधार पर सौदा तय हुआ था। लहेरियासराय थाने FIR दर्ज की जा रही है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।

Advertisement
Share