Home Featured देर रात असामाजिक तत्वों से तोड़ा महाकवि विद्यापति की प्रतिमा का सिर, सुबह मचा हड़कंप।
Featured - मुख्य - 6 days ago

देर रात असामाजिक तत्वों से तोड़ा महाकवि विद्यापति की प्रतिमा का सिर, सुबह मचा हड़कंप।

दरभंगा: जिले के जाले थाना क्षेत्र के मुरैठा गांव में मंगलवार की देर रात महाकवि विद्यापति की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर दिया गया। विद्यापति चौक पर लगी प्रतिमा का सिर टूटा हुआ बुधवार सुबह मिला। प्रतिमा के पास एक ईंट भी पड़ी थी। इसे देखते हुए ग्रामीणों को आशंका है कि ईंट से प्रहार कर प्रतिमा का सिर तोड़ा गया है।

Advertisement

सुबह चौक पर पहुंचे लोगों की नजर क्षतिग्रस्त प्रतिमा पर पड़ी तो देखते ही देखते बड़ी संख्या में ग्रामीण वहां जुट गए। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। लोगों में घटना को लेकर नाराजगी देखी गई। ग्रामीणों ने पुलिस से मामले की जांच कर घटना में शामिल लोगों की पहचान और गिरफ्तारी की मांग की।

Advertisement

ग्रामीणों के मुताबिक मंगलवार रात करीब 10 बजे तक प्रतिमा सही सलामत थी। इसके बाद देर रात या तड़के किसी समय प्रतिमा को नुकसान पहुंचाया गया। घटना के समय चौक पर लोगों की मौजूदगी नहीं होने के कारण किसी ने वारदात को प्रत्यक्ष रूप से नहीं देखा।

ग्रामीणों ने घटनास्थल पर मिले ईंट समेत अन्य संभावित साक्ष्यों की जांच कराने की मांग की है। लोगों का कहना है कि घटना की गंभीरता को देखते हुए डॉग स्क्वायड की मदद से भी जांच कराई जानी चाहिए, ताकि वारदात से जुड़े साक्ष्य जुटाए जा सकें।

Advertisement

इधर, ग्रामीणों ने घटना के बाद लोगों से संयम बरतने और सामाजिक सौहार्द बनाए रखने की अपील की है। गांव के बुजुर्गों का कहना है कि मुरैठा में सभी समुदाय के लोग लंबे समय से आपसी भाईचारे के साथ रहते आए हैं। इसलिए जांच पूरी होने से पहले किसी व्यक्ति या समुदाय विशेष पर आरोप लगाना उचित नहीं है।

ग्रामीणों ने कहा कि पुलिस निष्पक्ष तरीके से जांच करे और जो भी इस घटना के लिए जिम्मेदार हो, उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए। आसपास के लोगों से पूछताछ और घटनास्थल से मिले साक्ष्यों की जांच के बाद ही घटना की पूरी तस्वीर सामने आ सकेगी।

Share