Home Featured रैयाम चीनी मिल सहकारी समिति के निदेशक बोर्ड के 10 सदस्य निर्विरोध निर्वाचित।

रैयाम चीनी मिल सहकारी समिति के निदेशक बोर्ड के 10 सदस्य निर्विरोध निर्वाचित।

दरभंगा: रैयाम चीनी मिल सहकारी समिति लिमिटेड, दरभंगा के प्रवर्तक सदस्यों की पहली बैठक गुरुवार को लहेरियासराय स्थित प्रेक्षागृह में आयोजित की गई। जिलाधिकारी कौशल कुमार के निर्देशानुसार आयोजित इस बैठक में समिति के निबंधन, कार्य, उद्देश्य और इससे जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई। साथ ही सदस्यों से गन्ना उत्पादन करने का आग्रह किया गया।

बैठक में निदेशक बोर्ड के 10 सदस्यों का सर्वसम्मति से निर्विरोध चयन किया गया। वहीं, जिलाधिकारी को समिति का पदेन अध्यक्ष बताया गया।

बैठक में जिला सहकारिता पदाधिकारी, दरभंगा सौरभ कुमार, जिला सहकारिता पदाधिकारी, मधुबनी सुदर्शन कुमार, संगठनकर्ता समिति के सदस्य उत्तम कुमार, प्रखंड सहकारिता प्रसार पदाधिकारी, केवटी नीरज कुमार, प्रखंड सहकारिता प्रसार पदाधिकारी, मधवापुर हर्षवर्द्धन, प्रखंड सहकारिता प्रसार पदाधिकारी, हनुमाननगर राहुल कुमार, गन्ना प्रसार पदाधिकारी, दरभंगा सहित संबंधित प्रखंडों के प्रखंड सहकारिता प्रसार पदाधिकारी एवं अन्य लोग उपस्थित थे।

Share