दरभंगा: लहेरियासराय थानाक्षेत्र अंर्तगत मारवाड़ी कॉलेज के निकट अंगद महतो नामक एक व्यक्ति को पुलिस ने जाल बिछाकर बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस सूत्रों के अनुसार उक्त गिरफ्तार अपराधी डकैती एवं लूटकांड सहित कई कांडो में वांछित था।