दरभंगा: सदर थाना क्षेत्र के गौसाघाट के पास एनएच 57 पर बुधवार की शाम दो बाइक की टक्कर में एक महिला सहित चार लोग घायल हो गए। पुलिस की तत्परता और स्थानीय लोगो की मदद से घायलो को इलाज के लिए डीएमसीएच भेज दिया गया। एक घायल की हालत गंभीर बतायी जा रही है।