Home Featured पागल कुत्ते के हमले में 13 घायल, डीएमसीएच रेफर।

पागल कुत्ते के हमले में 13 घायल, डीएमसीएच रेफर।

दरभंगा: बहेड़ी प्रखंड के इनाई, बेलही, पवड़ा समेत आसपास के कई गांवों में एक पागल कुत्ते ने रविवार शाम से सोमवार सुबह के बीच 13 लोगों पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया। घायल लोगों में भाजपा नेता राजीव कुशवाहा, सरिता देवी, शिवरेखा देवी, भोला मंडल, राजेंद्र राम, ललन मंडल, सीताराम साह, मनोज कुमार, लक्ष्मण मंडल, मंगली देवी, शिवकांत मंडल, संतोष मंडल और अमित कुमार शामिल हैं।

Advertisement

घायलों का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बहेड़ी में प्राथमिक उपचार किया गया और बेहतर उपचार के लिए सभी को डीएमसीएच रेफर कर दिया गया। अधिकारियों ने बताया कि एक मरीज को सरकारी एंटीरेबीज़ दवा उपलब्ध करायी गई, जबकि अन्य घायलों को आवश्यक एंटी रेबीज़ सीरम बाजार से खरीदना पड़ा।
इधर, मानवाधिकार संरक्षण प्रतिष्ठान के जिलाध्यक्ष प्रदीप कुमार चौधरी ने स्वास्थ्य मंत्री व स्वास्थ्य सचिव को ई‑मेल भेजकर डीएमसीएच में एंटीरेबीज़ दवाइयों की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है।

Advertisement
Share