Home Featured 24 घंटे में 17 आरोपित गिरफ्तार, वाहन जांच व समन से 3.60 लाख रुपये जुर्माना वसूला

24 घंटे में 17 आरोपित गिरफ्तार, वाहन जांच व समन से 3.60 लाख रुपये जुर्माना वसूला

दरभंगा: जिले में अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था बनाए रखने को लेकर दरभंगा पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में 3 नवंबर 2026 को जारी पुलिस की प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, पिछले 24 घंटे के दौरान जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में चलाए गए अभियान में कुल 17 आरोपितों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार सभी 17 अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
पुलिस की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, इस अवधि में नशीले पदार्थ एवं शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 235.26 लीटर विदेशी शराब और 47.32 लीटर देसी शराब बरामद की गई। इस तरह कुल 282.58 लीटर शराब पुलिस ने जब्त की है।
वहीं, फरार आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए चलाए गए अभियान में पुलिस ने 16 जमानतीय और 16 गैर-जमानतीय वारंटों का निष्पादन किया। इसके अतिरिक्त नौ कुर्की की कार्रवाई भी पूरी की गई।

Share