Home Featured 25 हजार फार्मर रजिस्ट्रेशन में त्रुटियां, 18 हजार का हुआ निराकरण।

25 हजार फार्मर रजिस्ट्रेशन में त्रुटियां, 18 हजार का हुआ निराकरण।

दरभंगा: किसानों के फार्मर रजिस्ट्रेशन में दर्ज नाम एवं अन्य त्रुटियों के त्वरित निराकरण को लेकर शनिवार को प्रेक्षागृह में जिलाधिकारी कौशल कुमार की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक हुई। बैठक में जिले के सभी प्रखंड कृषि पदाधिकारी, राजस्व अधिकारी, अंचल स्तरीय पदाधिकारी सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

बैठक में फार्मर रजिस्ट्रेशन से जुड़े करीब 25 हजार मामलों में नाम एवं अन्य विवरणों में पाई गई त्रुटियों की समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि किसानों के रजिस्ट्रेशन में दर्ज त्रुटियों का प्राथमिकता के आधार पर सत्यापन कर जल्द से जल्द सुधार किया जाए, ताकि पात्र किसानों को कृषि विभाग और सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ लेने में परेशानी न हो।

जिलाधिकारी ने कहा कि किसानों के लिए फार्मर रजिस्ट्रेशन बेहद महत्वपूर्ण है। रजिस्ट्रेशन में किसी त्रुटि के कारण कोई पात्र किसान सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित नहीं होना चाहिए। इसके लिए कृषि एवं राजस्व विभाग के अधिकारी आपसी समन्वय के साथ काम करें।

उन्होंने लंबित मामलों की लगातार समीक्षा करते हुए निर्धारित समय-सीमा में सभी पेंडिंग किसान निबंधन का निराकरण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने बताया कि शनिवार शाम तक करीब 18 हजार फार्मर रजिस्ट्रेशन में पाई गई त्रुटियों का निराकरण पूरा कर लिया गया है। शेष करीब सात हजार लंबित मामलों को भी जल्द पूरा करने का निर्देश दिया गया है।

Advertisement

डीएम ने प्रखंड कृषि पदाधिकारियों और राजस्व अधिकारियों को किसानों से जुड़े मामलों के निपटारे में किसी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने को कहा। आवश्यकता पड़ने पर किसानों से समन्वय स्थापित कर अभिलेख एवं विवरणों का सत्यापन करते हुए त्रुटियों को दुरुस्त करने का निर्देश दिया।

Advertisement

बैठक में अपर समाहर्ता (राजस्व) मनोज कुमार, जिला कृषि पदाधिकारी डॉ. सिद्धार्थ, डीसीएलआर सदर संजीत कुमार समेत संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।

Advertisement
Share