Home Featured मॉर्निंग वॉक पर निकले राजद नेता को अपराधियों ने मारी गोली, हालत गम्भीर।
August 25, 2019

मॉर्निंग वॉक पर निकले राजद नेता को अपराधियों ने मारी गोली, हालत गम्भीर।

देखिये वीडियो भी।

देखिये वीडियो भी👆

दरभंगा: जिला अंतर्गत केवटी थाना क्षेत्र के बिरखौली गांव निवासी राजद नेता एवं जीवन बीमा के अभिकर्ता रामश्रेष्ठ राय (65) को रविवार की सुबह अपराधियों ने गोली मार दी। वे टहलने के लिए घर से निकले थे। इसी दौरान अपराधियों ने उन पर निशाना साधा। गोली उनकी कनपटी को छिलते हुए निकल गई। उनको इलाज के लिए दरभंगा के एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है। पुलिस अभी फर्द बयान नहीं ले सकी है। वे प्रखंड राजद के पूर्व महासचिव रहे हैं।
स्थानीय सूत्र बताते हैं कि तीन बाइक पर आठ अपराधी सवार होकर आए थे जिन्होंने इस घटना को अंजाम दिया। हालांकि इस मामले फिलहाल विस्तृत जानकारी एवं पुलिस का आधिकारिक बयान समाचार लिखे तक प्राप्त नही हो सका है।

Share

Check Also

अपराधियों का विवरण ‘गुंडा पंजी’ में अद्यतन करें: एसएसपी।

दरभंगा: वरीय पुलिस अधीक्षक, दरभंगा ने जुलाई माह-2025 की मासिक अपराध गोष्ठी का आयोजन पुलिस …