भारी बारिश के बीच जनजागरण सभा मे पहुँचे नित्यानन्द राय का कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत।
देखिये वीडियो भी।
देखिये वीडियो भी👆
दरभंगा: भारी बारिश के बीच जनजागरण सभा को संबोधित करने दरभंगा पहुँचे केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय का जोरदार स्वागत भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया। शहर के टाउन हॉल में आयोजित सभा मे भाजपा कार्यकर्ताओं का पहुंचना सुबह से ही शुरू हो चुका था। औऱ भारी बारिश के वाबजूद टाउन हॉल खचाखच भरा हुआ था। इस अवसर भाजपा नेताओं के साथ साथ जदयू विधायक अमरनाथ गामी के अलावा लोजपा नेता आर के चौधरी भी मौजूद थे।
सबसे पहले जाले विधायक जिबेश मिश्र एवं किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष डा0 मुरारी मोहन झा के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने श्री राय का शोभन में स्वागत किया। इसके बाद राजेन्द्र भवन पहुंचने पर भाजपा महिला मोर्चा द्वारा राष्ट्रीय गीत के साथ स्वागत किया गया। ततपश्चात फूल माला और पाग चादर से नेताओं ने बारी बारी श्री राय का स्वागत किया। अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष एडवोकेट तनवीरुल हसन के नेतृत्व में मुस्लिम महिलाओं ने भाजपा एव जम्मू कश्मीर के नक्शे पर बने धारा 370 के प्रतीक चिन्हों को प्रदर्शित कर श्री राय का स्वागत किया। ततपश्चात श्री राय ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय, पूर्व प्रधानमंत्री स्व0 अटल बिहारी वाजपेयी एवं श्यामा प्रसाद मुखर्जी के के तस्वीरों पर माल्यार्पण किया।
इसके बाद उपस्थित नेताओं के साथ संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर उन्होंने जनजागरण सभा की शुरुआत की।
बैंक लूटने के इरादे से आये दो अपराधी हथियारों के साथ धराये।
दरभंगा: पुलिस के बारे में कहा जाता है कि अक्सर घटना के बाद पहुंचती है। पर कभी कभी घटना को …
Like!! Great article post.Really thank you! Really Cool.