Home Featured डॉक्टर ने खुद को मारी गोली, मौके पर ही मौत।
November 20, 2019

डॉक्टर ने खुद को मारी गोली, मौके पर ही मौत।

 

दरभंगा: बुधवार की सुबह शहर के लहेरियासराय थानाक्षेत्र के अंतर्गत मदारपुर मुहल्ले में एक हृदयविदारक घटना सामने आयी है। मूल रूप से समस्तीपुर जिले के पूसा थाना क्षेत्र के महमूदा निवासी भुवनेश्वर प्रसाद सिंह के पुत्र डॉ0 राजेश कुमार सिंह उर्फ बबलू सिंह ने अपने मदारपुर स्थित आवास में खुद को निजी पिस्टल से गोली मार ली। उनकी मौत मौके पर ही हो गयी। वे पेशे आयुर्वेदिक डॉक्टर थे, साथ ही प्रॉपर्टी डीलर का कार्य भी करते थे।
घटना के बारे में जानकारी देते हुए उनके पुत्र सत्यम ने बताया कि उनके पिता बिजनेस में लॉस के कारण डिप्रेशन के शिकार थे। उन्होंने पहले भी सुसाइडल अटैम्प किया था। परंतु एक साल से इलाज के बाद फिलहाल सामान्य हो गए थे। दवा भी बंद कर दी गयी थी। परंतु इधर सत्यम की बहन की शादी तय हो रही थी, जिसमे पैसे के इंतजाम को लेकर परेशान थे। 22 को इस संबंध में नेपाल जाने वाले थे। बीती रात तक अच्छे से बात किये। सुबह सबलोग काम मे लगे थे। तभी गोली की आवाज आयी।सबने देखा कि उन्होंने सर में गोली मार ली थी।
सत्यम ने बताया कि उनके तनाव को देखते हुए उनकी मम्मी ने पिस्टल को लॉकर में रख दिया था। पर आज उन्होंने उसे चेक करने के लिए मांगा तो निकाल कर दिया गया।
मौके पर पहुँचे थाना की पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना से आये पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि शव के साथ उनका निजी पिस्टल एवं 16 गोली के साथ एक खोखा भी जब्त किया गया है। खोखा पिस्टल में ही लगा था।

Share

Check Also

इजरायल में रोजगार का सुनहरा अवसर: देखभाल सेवा के लिए पुरुष एवं महिला अभ्यर्थियों से आवेदन आमंत्रित।

दरभंगा: विदेश में रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं के लिए एक सुनहरा अवसर सामने आया है। सहायक न…