Home Featured ब्राह्मण फेडरेशन द्वारा मनायी गयी पूर्व प्रधानमंत्री स्व0 वाजपेयी की जयंती।
December 25, 2019

ब्राह्मण फेडरेशन द्वारा मनायी गयी पूर्व प्रधानमंत्री स्व0 वाजपेयी की जयंती।

देखिये वीडियो भी।

देखिये वीडियो भी👆

दरभंगा: बुधवार 25 दिसम्बर को पूर्व प्रधानमंत्री स्व0 अटल बिहारी वाजपेयी के जयंती पर ऑल बिहार ब्राह्मण फेडरेशन द्वारा कार्यक्रम आयोजित कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया।
फेडरेशन के प्रदेश अध्यक्ष उदय शंकर चौधरी के बलभद्रपुर स्थित आवास पर जिलाध्यक्ष प्रभाकर झा की अध्यक्षता में स्व0 वाजपेयी की जयंती मनायी गयी। इस अवसर पर सबों ने स्व0 वाजपेयी के चित्र पर माल्यार्पण कर उनके व्यक्तित्व को याद किया एवं द्वारा मिथिला केलिए किये गए योगदानों पर चर्चा की।
इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष उदय शंकर चौधरी एवं जिलाध्यक्ष प्रभाकर झा के साथ साथ रंजीत कुमार झा गगनजी, डॉ0 आनन्द प्रकाश झा, मदन झा, अशोक कुमार चौधरी, सुधानन्दन झा, अधिवक्ता श्याम कुमार झा, पुरुषोत्तम चौधरी, जय प्रकाश झा, मुकुंद चौधरी, सतीश ठाकुर आदि उपस्थित थे।

Share

Check Also

निर्वाचन प्रक्रिया की सफलता में सेक्टर पदाधिकारियों की भूमिका अहम : डीएम।

दरभंगा: आगामी बिहार विधानसभा आम निर्वाचन-2025 की तैयारी के मद्देनज़र शनिवार को प्रेक्षागृह…