
हर घर नल का जल योजना का उद्घाटन।
बहेड़ी : प्रखंड के बहेड़ी पश्चिमी पंचायत के वार्ड 12 में सोमवार को मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना अंतर्गत हर घर नल का जल योजना का उद्घाटन प्रखंड विकास पदाधिकारी भगवान झा, मानवाधिकार संरक्षण प्रतिष्ठान के जिलाध्यक्ष प्रदीप कुमार चौधरी, प्रदेश जदयू कार्यकारणी सदस्य गंगा प्रसाद सिंह व मुखिया डोमनी देवी ने संयुक्त रुप से फीता काट कर किया। वार्ड सदस्य सुशीला देवी की अध्यक्षता में आयोजित इस उद्घाटन समारोह को सम्बोधित करते हुए बी०डी०ओ० भगवान झा ने कहा कि इस महत्वाकांक्षी योजना के क्रियान्वयन होने से लोगों को शुद्ध, स्वच्छ व सुविधा जनक पेयजल उपलब्ध होगा। मानवाधिकार संरक्षण प्रतिष्ठान के जिलाध्यक्ष प्रदीप कुमार चौधरी ने कहा कि बिहार सरकार के इस योजना के महत्व को स्वीकार करते हुए केंद्र सरकार भी इसे राष्ट्रीय स्तर पर लागू करवाने का निर्णय लिया है।जो बिहार के लोगों के लिए अच्छी उपब्धि है। श्री चौधरी ने इस योजना को जल जीवन हरियाली अभियान की सफलता का एक महत्वपूर्ण अंग बताया। नल के निकट सोख्ता का निर्माण करवाने से जल संचय का मार्ग
प्रशस्त होगा। जबकि जदयू नेता गंगा प्रसाद सिंह ने ग्रामीण क्षेत्रों में भी शहर की तरह शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के लिए राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश के प्रति आभार व्यक्त किया। जिसकी सफलता के लिए जन भागीदारी आवश्यक है। इस अवसर पर पूर्व प्रमुख चंद्र भूषण सिंह, पंचायत सचिव जीवछ यादव, नीतीश यादव, अब्दुल मन्नान, संतोष मंडल, मंगनू राय, विजय लक्ष्मी देवी, गणेश
मंडल, फुलेश्वर ठाकुर, शर्मा पासवान, बैद्यनाथ मंडल, अशोक पासवान ने भी सम्बोधित किया। अतिथियों का चादर-पाग व माला देकर स्वागत किया गया।

