Home Featured राजद के जिला एवं महानगर अध्यक्ष सहित पदाधिकारियों का स्वागत।
February 10, 2020

राजद के जिला एवं महानगर अध्यक्ष सहित पदाधिकारियों का स्वागत।

दरभंगा: राष्ट्रीय जनता दल के प्रमुख कार्यकर्ताओं की बैठक सोमवार को रामेश्वरनाथ धर्मशाला परिसर में युवा राजद अध्यक्ष प्रदीप कुमार पंकज की अध्यक्षता में हुई। बैठक में राष्ट्रीय जनता दल के जिलाध्यक्ष पद पर लगातार सातवीं बार जिलाध्यक्ष रामनरेश यादव एवं महानगर अध्यक्ष पद पर वरुण महतो, जिला राजद के प्रधान महासचिव पद पर पूर्व जिला पार्षद संजीव शर्मा एवं महानगर राजद के प्रधान महासचिव पद पर सचिन राम के मनोनयन पर कार्यकर्ताओं ने खुशी व्यक्त की है। कार्यकर्ताओं ने पदाधिकारियों के मनोनयन पर राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद, प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह एवं नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव, पूर्व मंत्री अब्दुल बारी सिद्दीकी, विधायक ललित यादव, भोला यादव को साधुवाद दिया है। वक्ताओं ने कहा कि इन लोगों के नेतृत्व में राष्ट्रीय जनता दल का संगठन गतिशील एवं मजबूत होगा। बैठक को संजीव कुमार हिमांशु, पूर्व उपप्रमुख सुवंश यादव, रवि कुमार, मो. बदरे आलम, जगदीर यादव, रामसेवक यादव, उदगार यादव, प्रो. कैलाश साह, एकरामुल हक, भोला कुमार आदि ने संबोधित किया। वहीं वार्ड नं0-14 में युवा राजद के साथियों ने राकेश नायक की अध्यक्षता में जिला एवं महानगर में अध्यक्ष और प्रधान महासचिव के मनोनयन पर पार्टी के नेताओं के प्रति आभार व्यक्त किया है। साथ ही समाज के सभी वर्गों के उचित प्रतिनिधित्व दिये जाने पर खुशी व्यक्त की है। बैठक में जय यादव, अमित सहनी, धीरज कुमार, रामबाबू पासवान, चिन्टू बारी, मो. आफताब, संतोष यादव आदि उपस्थित थे।

Share

Check Also

शोभन पुल पर हादसा: अंतिम संस्कार से लौट रहे बाइक सवार की मौत।

दरभंगा: दरभंगा-मुजफ्फरपुर एनएच-27 पर शोभन पुल के पास अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को जोरदार टक…