Home Featured एलएनएमयु सिंडिकेट में चार शिक्षक नामित।
Featured - मुख्य - February 24, 2020

एलएनएमयु सिंडिकेट में चार शिक्षक नामित।

दरभंगा: ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सुरेन्द्र कुमार सिंह ने विश्वविद्यालय सिंडिकेट में चार शिक्षकों को सदस्य के रूप में नामित किया है। डीएसडब्ल्यु डॉ. रतन कुमार चौधरी ने बताया कि राजनीति विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. जितेन्द्र नारायण और वाणिज्य विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. हरेकृष्ण सिंह एवं समस्तीपुर कॉलेज, समस्तीपुर और एपीएसएम कॉलेज, बरौनी के प्रिन्सीपल को पदेन सिंडिकेट सदस्य नामित किया है। मनोविज्ञान विभागाध्यक्ष प्रो. आई.के राय एवं मैथिली विभागाध्यक्ष डॉ. प्रीती झा, आर.के कॉलेज, मधुबनी के प्रधानाचार्य ए. के. मंडल और मिल्लत कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. विजय मिश्रा का कार्यकाल पूरा हो चुका है। जिसके चलते रोटेशन के आधार पर यह नई नियुक्ति की गई है।

Share

Leave a Reply