पत्रकार के घर पर हमला, आइरा के संज्ञान के बाद हरकत में आयी पुलिस।
दरभंगा: होली के दिन मंगलवार को दिन के करीब ढाई बजे पुराने आपसी विवाद में पत्रकार के घर पर कुछ लोगो ने लाठी डंडे से हमला कर दिया। पत्रकार ने घर बन्द करके मोबाइल के माध्यम से पुलिस एवं पत्रकार साथियों से मदद की गुहार लगाई। पत्रकारो ने त्वरित संज्ञान लिया जिसके बाद पुलिस भी सक्रिय हुई।
इस संबंध में जानकारी देते हुए नगर थानाक्षेत्र के शिवाजीनगर निवासी पीड़ित पत्रकार अरुण शर्मा ने बताया कि उनके घर के सामने रहने वाले पड़ोसी से पुराना विवाद है। दरभंगा नगर
निगम के चुनाव में अरुण शर्मा की पत्नी पार्षद के पद पर चुनाव लड़ी थी। साथ ही पड़ोसी की पत्नी भी चुनाव लड़ी थी। दोनो की हार हुई। पड़ोसी अपने हार का कारण अरुण शर्मा की पत्नी का चुनाव में खड़ा होकर वोट काट लेने को मानता था। इसी को लेकर रह रह कर खुन्नस में विवाद करता रहता था। होली से एकदिन पूर्व भी उक्त पड़ोसी ने अरुण शर्मा को धमकाते हुए गाली गलौज करते हुए देख लेने की बात कहकर चला गया था। अरुण शर्मा ने भी धमकी को गम्भीरता से नही लिया और कहा कि जो करना हो कर लेना।
इसी का खुन्नस लेकर उक्त पड़ोसी अपने परिवार के लोगों और सहयोगियों के साथ होली के दिन अरुण शर्मा के गेट पर आकर जोर जोर से गेट तोड़ने का प्रयास करने लगा। अरुण शर्मा ने परिवार के साथ घर मे खुद को सुरक्षित कर गेट को अंदर से लॉक कर लिया। इसके बाद नगर थानाध्यक्ष को फोन करने का प्रयास किया। परंतु संपर्क नही हो पाया। अंत मे जान खतरे में होने का संदेश एसएसपी के मीडिया ग्रुप में दिया एवं कुछ पत्रकारों को भी फोन किया। मैसेज देखते ही ऑल इंडियन रिपोर्टर्स एसोसिएशन के प्रमंडलीय सचिव ने संज्ञान लिया और आइरा के सदस्यों को तत्काल अरुण शर्मा के आवास पर पहुंचने का निर्देश दिया। प्रमंडलीय अध्यक्ष के नेतृत्व में आइरा के मीडिया प्रभारी अभिषेक कुमार एवं अजीत सिंह के साथ साथ कुछ अन्य पत्रकार भी पहुँचे। तब तक नगर थाना के एसआई एवं पुलिस के एक जवान भी उक्त स्थल पर पहुँच चुके थे। उन्होंने आरोपित को खोजने का प्रयास किया पर आरोपित नही मिला। इसके बाद उन्होंने अरुण शर्मा को थाने पर आकर आवेदन देने को कहा। पत्रकारो के साथ नगर थाना पर जब अरुण शर्मा पहुँचे तो उस समय सदर डीएसपी अनोज कुमार स्वयं थाने पर मौजूद थे। उन्होंने पूरी बात गम्भीरता से सुनने के बाद उचित एवं त्वरित कारवाई का आश्वासन दिया।
निर्वाचन प्रक्रिया की सफलता में सेक्टर पदाधिकारियों की भूमिका अहम : डीएम।
दरभंगा: आगामी बिहार विधानसभा आम निर्वाचन-2025 की तैयारी के मद्देनज़र शनिवार को प्रेक्षागृह…