Home Featured 33 केवी ओल्ड अनार फीडर की बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित।
Featured - मुख्य - 16 hours ago

33 केवी ओल्ड अनार फीडर की बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित।

दरभंगा: उत्तर बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड (NBPDCL) की ओर से 33 केवी ओल्ड अनार फीडर में रखरखाव कार्य कराया जाएगा। इसके कारण 13 सितंबर 2026 को सुबह 11 बजे से दोपहर 12 बजे तक संबंधित फीडर से जुड़े क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।

आपका सहयोग हमारी ताकत

कंपनी की ओर से जारी सूचना के अनुसार, जीएसएस रामनगर से जुड़े 33 केवी ओल्ड अनार फीडर को निर्धारित समय में बंद रखा जाएगा। इस दौरान 33 केवी लाइन मेंटेनेंस एवं कंडक्टर की री-सैगिंग (Resagging of 33 KV Conductor) का कार्य किया जाएगा।

विद्युत विभाग के अनुसार, रखरखाव कार्य के दौरान फीडर से जुड़े क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। सूचना में यह भी बताया गया है कि इस अवधि में कोई वैकल्पिक विद्युत स्रोत उपलब्ध नहीं रहेगा। विभाग ने उपभोक्ताओं से निर्धारित समय में सहयोग करने की अपील की है।

Share