Home Featured होम क्वारंटाइन किये गए कोरोना के संदिग्ध के गायब मिलने पर प्राथमिकी दर्ज।
March 27, 2020

होम क्वारंटाइन किये गए कोरोना के संदिग्ध के गायब मिलने पर प्राथमिकी दर्ज।

दरभंगा: शुक्रवार को बहेड़ा थानाक्षेत्र के मोतीपुर गांव होम क्वारंटाइन में रखरे गए सातनीय लोगो के घर जाकर दरभंगा के संबंधित पुलिस अधीक्षक ने स्वयं जांच की। जांच के दौरान एक व्यक्ति अपने घर पर मौजूद नहीं पाया गया। इसको लेकर संबंधित पुलिस अधीक्षक बाबूराम ने उक्त व्यक्ति के खिलाफ फिमिकी दर्ज करने का आदेश दिया। घर वालो को चेतावनी दी गई कि दोबारा अगर उल्लंघन किया गया तो घर के सभी लोगों के खिलाफ करवाई होगी। कुछ लोग अपने घर के आंगन में लापरवाही पूर्ण तरीके से घूमते नज़र आए, उन्हें भी चेतावनी दी गई। गांव में लाउडस्पीकर के माध्यम से जागरूकता एवम चेतावनी प्रसारित करने के लिए निर्देश दिया गया।
एसएसपी ने सभी थानाध्यक्षों को निर्देश दिया कि वे सभी सकारात्मक सावधानी बरतते हुए अपने क्षेत्र में होम क्वारंटाइन लोगों के घर पर जाकर प्रतिबंध करें, जागरूकता हेतु प्रचार प्रसार करें।
एसएसपी के साथ बेनीपुर एसडीपीओ, अंचल निरीक्षक और बहेड़ा थानाध्यक्ष मौजूद थे।
संबंधित पुलिस अधीक्षक ने बताया कि आज ही जिला प्रशासन से सूचि के बारे में सभी थाना को उपलब्ध करा दी जाएगी।
उन्होंने कहा कि होम क्वारंटाइन की प्रशासन की सलाह केवल नहीं है, बल्कि सरकारी आदेश है। पालन ​​नहीं करने वालो के खिलाफ प्रथमिकी दर्ज कर करवाई की जाएगी। पुलिस इन पर निरंतर निगरानी रखेगी।

Share

Check Also

हर योग्य मतदाता का नाम हो मतदाता सूची में दर्ज : डीएम।

दरभंगा: जिला निर्वाचन पदाधिकारी एवं डीएम कौशल कुमार ने कहा है कि कोई भी योग्य मतदाता निर्व…