
सेनेटाइजेशन कक्ष में रुककर लोग खुद को सेनेटाइज्ड करके बढ़ते हैं आगे
देखिए वीडियो भी।
देखिए वीडियो भी 👆
दरभंगा: शहर के लहेरियासराय टावर चौक से दक्षिण जिला मुख्यालय के समीप बने सेनेटाइजेशन कक्ष का आने जाने वाले लोग खूब उपयोग कर रहे हैं। शनिवार को उधर से गुजरने वाले आम एवं खास सभी उक्त सेनेटाइजेशन कक्ष में ठहर कर खुद को वाहनों सहित सेनेटाइज्ड करते दिखे। सभी प्रशासन के इस पहल की प्रशंसा करते दिखे एवं अन्य प्रमुख जगहों पर भी ऐसे सेनेटाइजेशन कक्ष बनाने की मांग भी करते दिखे। उपस्थित निगम कर्मी ने बताया कि वे सुबह 6 बजे आते हैं और शाम 6 बजे तक यह सेनेटाइजेशन कक्ष चालू रहता है। 6 बजे के बाद लोगों का चलना लगभग बन्द हो जाता है। तब स्प्रे मशीन को बन्द कर दिया जाता है।

