क्वारेंटाइन केंद्रों केलिए सरकारी भवनों की कमी को देखते हुए निजी संस्थानों का होगा अधिग्रहण।
दरभंगा: डीएम ने शुक्रवार को कार्यालय प्रकोष्ठ में बैठक कर जिले में संचालित सभी प्रखंड, विलेज क्वारंटाइन केन्द्रों की समीक्षा की। जिले के सभी बीडीओ द्वारा प्रवासियों की लगातार बढ़ती संख्या को देखते हुए प्रखंड मुख्यालय में सरकारी भवनों की कमी होने की बात बताई गई।
डीएम ने कहा कि आपदा अधिनियम के तहत उपयुक्त निजी संस्थानों को अधिग्रहित कर क्वारंटाइन केन्द्र का संचालन किया जाए। कहा कि पुर्वानुमान के आधार पर दो-तीन अतिक्ति क्वारंटाइन केन्द्रों को अग्रिम में पूर्ण तैयार हालत में रखा जाये। निर्देश दिया गया कि प्रवासियों के आगमन के वक्त बीडीओ, सीओ, सीडीपीओ आदि समन्वय बनाकर अलग-अलग क्वारंटाइन केंद्रों पर स्वयं उपस्थित रहें। प्रतिदिन सभी क्वारंटाइन केन्द्रों का भ्रमण कर आवासितों से बात की जाये। सभी प्रवासियों का डाटाबेस बनाएं। डीएम ने कहा कि मई के नियमित खाद्यान्न के साथ प्रति परिवार एक किलो मुफ्त में दाल का भी वितरण किया जाना है। खाद्यान्न वितरण कार्य की निगरानी के लिए सभी पंचायतों में दंडाधिकारी की प्रतिनियुक्त की गई है।
सभी बीडीओ, सीओ व सीडीपीओ को प्रखंड क्षेत्र को तीन हिस्सों में बांटकर खाद्यान्न वितरण कार्य का गहन अनुश्रवण करने का निदेश दिया गया। बैठक में नगर आयुक्त घनश्याम मीणा, प्रशिक्षु सहायक समाहर्ता विनोद दुहन, आईएएस प्रियंका रानी, सभी कोषांगों के नोडल पदाधिकारी, सभी प्रखंडों के वरीय प्रभारी पदाधिकारी, सभी अनुमंडल पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, अंचलाधिकारी आदि उपस्थित थे।
शोभन पुल पर हादसा: अंतिम संस्कार से लौट रहे बाइक सवार की मौत।
दरभंगा: दरभंगा-मुजफ्फरपुर एनएच-27 पर शोभन पुल के पास अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को जोरदार टक…