
देशी दारू के मिनी फैक्ट्री को पुलिस ने किया ध्वस्त, पांच को किया गया नामजद।
देखिए वीडियो भी।
देखिए वीडियो भी 👆
दरभंगा: शनिवार को पतोर ओपी थाना क्षेत्र के उघरा पंचायत के निमहा टोल पर एंटी लिक्युर टास्क फोर्स के प्रभारी आरके भानू के नेतृत्व में सीआईएटी बल एवं खोजी कुत्ता हंटर के साथ छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में देशी शराब के कच्चे माल को मौके पर ही नष्ट कर दिया गया। एंटी लिक्विर टास्क फोर्स एवं सीआईएटी प्रभारी आरके भानू ने बताया कि वरीय पुलिस अधीक्षक बाबूराम के निर्देश पर छापेमारी की गई है। छापेमारी के दौरान हजारों लीटर देशी शराब के कच्चे माल को नष्ट भी किया गया है। कारोबारी मौके से भागने में सफल रहे। पाँच लोगों को नामजद किया गया है, जिसे स्थानीय थाना द्वारा छापेमारी कर गिरफ्तारी की जाएगी।
नामजद आरोपियों में कृपाल मुखिया के पुत्र राम जुलुम मुखिया, स्वर्गीय सुखाय मुखिया के पुत्र गनौरी मुखिया,
महावीर मुखिया, राजगीर मुखिया एवं स्वर्गीय अलीख मुखिया के पुत्र रौदी मुखिया शामिल हैं।
मौके से 50लीटर देशी शराब तीन एलपीजी सिलेंडर एवं 6 हंडी सहित शराब बनाने के उपकरण बरामद किया गया है।

