
सुनेंगे जनता के मन की बात और जनता के मुद्दों पर ही करेंगे कार्य: देवकुमार झा।
देखिये वीडियो भी।
देखिये वीडियो भी👆
दरभंगा: बहादुरपुर के पूर्व उपप्रमुख देव कुमार झा लगातार साबुन एवं मास्क का वितरण क्षेत्र में कर रहे हैं। साथ ही विधानसभा चुनाव में उतरने की अनुमति भी जनता से मांग रहे हैं। इसी क्रम में रविवार को उन्होंने देकुली के करीब चार सौ परिवारों के बीच मास्क एवं साबुन का वितरण किया तथा स्थानीय मुद्दों पर लोगो की राय को जाना।
इस संदर्भ में श्री झा ने बताया कि लॉक डाउन के शुरुआती समय से जहां पहले राहत वितरण किया, वहीं अब बहादुरपुर विधानसभा में लगातार मास्क एवं साबुन का वितरण कर रहा हूँ ताकि कोरोना संक्रमण से बचाव एवं जागरूकता में योगदान दे सकूँ। बहादुरपुर विधानसभा चुनाव में दावेदारी की अनुमति भी लोगों से मांग रहा हूँ। साथ स्थानीय मुद्दे जनता से मांग रहा हूँ ताकि जनता के
द्वारा दिये कार्यों को प्राथमिकता से कर सकूं। विकास कार्यो के साथ साथ जनता के मन की बात भी सुनना आवश्यक है और उसपर प्राथमिकता से कार्य करना है। आज देकुली में मास्क एव साबुन वितरण के दौरान लोगों से बातचीत के क्रम में कुछ प्रमुख स्थानीय मुद्दे सामने आये जिसमे क्षेत्र में हाई स्कूल का निर्माण ताकि लड़कियां भी पढ़ सके और दूर नही जाना पड़े। इसके अलावा वर्षो से बंद पड़े स्टेट बोर्डिंग को चालू करवाना, जलनिकासी एवं कचरा उठाव की समस्या प्रमुख रूप से सामने आयी। मैं वादा करता हूँ कि मैं अन्य विकास के कार्यो के साथ जनता के मन की बात करूंगा और उनके द्वारा दिये गए स्थानीय मुद्दे को अपने एजेंडे में प्राथमिकता के तौर पर शामिल करूँगा।

