Home Featured DCM ट्रक से 3,926 लीटर विदेशी शराब बरामद, दरभंगा-समस्तीपुर की टीम ने की संयुक्त कार्रवाई

DCM ट्रक से 3,926 लीटर विदेशी शराब बरामद, दरभंगा-समस्तीपुर की टीम ने की संयुक्त कार्रवाई

दरभंगा: अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ मद्यनिषेध विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए DCM ट्रक से 3,926.520 लीटर विदेशी शराब बरामद की है। गुप्त सूचना के आधार पर दरभंगा और समस्तीपुर मद्यनिषेध विभाग की संयुक्त टीम ने यह कार्रवाई की। मौके से शराब लदे ट्रक (WB25S4989) को जब्त कर लिया गया है।

जानकारी के अनुसार, जिलाधिकारी कौशल कुमार के निर्देश पर जिले में अवैध शराब के निर्माण, भंडारण और परिवहन के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी दौरान दरभंगा मद्यनिषेध टीम को गुप्त सूचना मिली कि एक DCM ट्रक से भारी मात्रा में विदेशी शराब की खेप अवैध रूप से ले जाई जा रही है। सूचना मिलते ही टीम ने ट्रक की तलाश शुरू कर दी।

इस दौरान WB25S4989 नंबर के DCM ट्रक को चिह्नित किया गया। हालांकि, कार्रवाई के दौरान ट्रक समस्तीपुर जिले की सीमा में प्रवेश कर गया। इसके बाद दरभंगा मद्यनिषेध टीम ने समस्तीपुर की टीम से संपर्क कर उसे मौके पर बुलाया। दोनों जिलों की टीम ने संयुक्त रूप से ट्रक की जांच की, जिसमें 3,926.520 लीटर विदेशी शराब बरामद हुई।

Share