Home Featured ऐतिहासिक होगा युवा मोर्चा का दो दिवसीय कार्यसमिति : बालेन्दु झा।
Featured - मुख्य - August 8, 2021

ऐतिहासिक होगा युवा मोर्चा का दो दिवसीय कार्यसमिति : बालेन्दु झा।

दरभंगा: रविवार को दरभंगा जिला भारतीय जनता युवा मोर्चा की बैठक जिलाध्यक्ष बालेंदु झा की अध्यक्षता में जिला महामंत्री संगीत शाह के आवासीय परिसर में संपन्न हुई। बैठक में मुख्य रूप से आगामी 15 एवं 16 अगस्त को होने वाली दो दिवसीय जिला कार्यसमिति की तैयारी पर चर्चा की गई एवं सभी पदाधिकारियों को कार्यक्रम की सफलता के लिए अलग-अलग दायित्व दिया गया।

साथ ही सोमवार 9 अगस्त क्रांति दिवस के अवसर पर युवा मोर्चा द्वारा शास्त्री चौक से हसन चौक तक तिरंगा यात्रा निकालने का निर्णय लिया गया।इसके साथ ही जिलाध्यक्ष बालेंदु झा के द्वारा कुछ संगठनात्मक नियुक्ति भी की गई, जिसमें जिला उपाध्यक्ष के रूप में रजनीश सुंदरम, जिला मंत्री के रूप में रवि प्रकाश, अजय राय एवं रवि चंद्रवंशी, मीडिया प्रभारी के रूप में हिमांशु पांडे और युवा मोर्चा आईटी सेल जिला संयोजक अभिजीत मुखर्जी, सहसंयोजक अमीरी यादव और विक्रम चौधरी को नियुक्त किया गया। बैठक में जिला महामंत्री घनश्याम कुमार, संगीत साह, कोषाध्यक्ष गजेंद्र मंडल सोनू, जिला मंत्री रमन यादव, विद्या यादव, जिला प्रवक्ता सुधा नंदन झा, सौरव ओझा, मीडिया प्रभारी नीतिन झा , कार्यसमिति सदस्य लाल बचन यादव, विजय शाह आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Share