
बारिश और जलजमाव के बीच नेहरू स्टेडियम में स्वतंत्रता दिवस समारोह का किया गया रिहर्सल।
देखिए वीडियो भी।
देखिए वीडियो भी 👆
दरभंगा: भारतीय स्वाधीनता के 75वें वर्षगांठ के मुख्य समारोह की तैयारी लहेरियासराय अवस्थित नेहरू स्टेडियम में किया जा रहा है। शुक्रवार को जहां एक और बारिश के कारण मैदान में जमे कीचड़ एवं पानी को ढकने केलिए राबिश एवं ईंट आदि बिछाये जा रहे थे, वहीं दूसरी तरह परेड का भी रिहर्सल किया जा रहा था। मौके पर तैयारियों का जायजा लेने सदर अनुमंडल पदाधिकारी राकेश कुमार गुप्ता स्वयं पहुँचे हुए थे, वहीं परेड के तैयारियों का निरीक्षण सदर एसडीपीओ अनोज कुमार कर रहे थे।
बारिश के कारण मैदान में जगह जगह कीचड़ एवं जलजमाव का नजारा दिख रहा था। हालांकि जलजमाव वाले स्थलों पर सूखी मिट्टी एवं राबिश आदि दिया जा रहा था, वहीं परेड स्थल पर ईंटें भी बिछायी जा रही थीं।
कोविड प्रोटोकॉल के साथ समारोह एवं परेड का आयोजन किस प्रकार करना है, इस संबंध में सदर एसडीपीओ अनोज कुमार लगातार कर्मियों को निर्देश दे रहे थे।
तैयारियों के संबंध में जानकारी देते हुए सदर एसडीओ राकेश कुमार गुप्ता ने बताया कि तीन दिनों के बारिश के अलर्ट का आज आखरी दिन था। प्रकृति पर किसी का वश नही है। फिर भी स्वतंत्रता दिवस को व्यवस्थित तरीक़े से कोविड प्रोटोकॉल के साथ मनाने केलिए प्रशासनिक स्तर पर पूरी तैयारी की जा रही है। जलजमाव वाले स्थलों पर राबिश दिया जा रहा है। परेड स्थल पर ईंटे बिछायी जा रही है। उन्होंने सभी को स्वतंत्रता दिवस की बधाई भी दी।
बताते चलें कि इसबार कोविड प्रोटोकॉल के कारण स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर किसी प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन नही होगा और न ही आमलोगों को शामिल होने की अनुमति है। 15 अगस्त को नेहरू स्टेडियम में झंडोतोलन सुबह 9 बजकर 5 मिनट पर किया जाएगा।

