Home Featured निगम कर्मियों के दावों की बारिश ने खोली पोल, कारवाई न होने से जिला प्रशासन की मंशा पर उठे सवाल।
Featured - मुख्य - August 13, 2021

निगम कर्मियों के दावों की बारिश ने खोली पोल, कारवाई न होने से जिला प्रशासन की मंशा पर उठे सवाल।

देखिए वीडियो भी।

देखिए वीडियो भी 👆

दरभंगा: लगता है अपनी कार्यो के बदले अपनी अकर्मण्यता के कारण चर्चित रहने वाले दरभंगा नगर निगम के कर्मियों ने किसी भी सूरत में अपना रवैया नही बदलने की कसम खा ली है। महीनों पहले मानसून पूर्व 90% नालों की सफाई पूर्ण करने का दावा करने वाले नगर निगम के अधिकारियों का कहना था कि इसबार बारिश में शहर में जलजमाव नही होगा। पर उसके बाद से ही हल्की बारिश में भी निचले इलाके ही नही, शहर की मुख्य सड़कें भी डूबी नजर आने लगती है।

निगम के कर्मियों ने 90% नालों की सफाई मानसून पूर्व ही कर लेने एवं इसबार शहर में जलजमाव न होने देने का दावा जिलाधिकारी की मीटिंग में महापौर एवं नगर विधायक के सामने किया था। वाबजूद इसके शहर के डूबने पर ऐसे अधिकारियों पर कारवाई तक न होने से जनप्रतिनिधियों एवं जिला प्रशासन की मंशा पर भी प्रश्नचिन्ह उठना लाजिमी है।

निगम कर्मियों की अकर्मण्यता का ताजा उदाहरण गुरुवार एवं शुक्रवार की बारिश के दौरान भी दिखा। मौसम विभाग द्वारा दो दिनों तक बारिश का अलर्ट पहले ही जारी किया जा चुका था। पर इसके वाबजूद नगर निगम की जलनिकासी को लेकर कोई खास तैयारी नही दिखी। समाहरणालय परिसर से लेकर निगम कार्यालय परिसर तक जलमग्न दिखा। मुख्य सड़के भी डूबी रही। पर नगर निगम की ओर से जलनिकासी की कोई भी तैयारी अथवा कार्य होते नही दिखा। लोगों में निगम एवं जिला प्रशासन के विरुद्ध आक्रोश स्पष्ट दिखा।

अब देखने वाली बात होगी कि झूठे दावे एवं अकर्मण्यता के कारण शहर को डुबोने वाले नगर निगम के अधिकारियों पर कोई ठोस कारवाई होती है, अथवा उनकी अकर्मण्यता को जिला प्रशासन की भी मौन सहमति प्रदान रहती है।

Share