Home Featured इग्नू के सहायक निदेशक ने किया सीएम कॉलेज के इग्नू परीक्षा केन्द्र का औचक निरीक्षण।
Featured - मुख्य - August 13, 2021

इग्नू के सहायक निदेशक ने किया सीएम कॉलेज के इग्नू परीक्षा केन्द्र का औचक निरीक्षण।

दरभंगा: कोरोना काल में दूरस्थ शिक्षा उपलब्ध कराने वाला इग्नू ने नामांकन का स्वर्णिम अवसर दिया है। इसमें ऑनलाइन नामांकन की अंतिम तिथि 16 अगस्त तक निर्धारित है। इग्नू में छात्र नामांकन, पंजीयन, आई कार्ड व परीक्षा फॉर्म भरने आदि की सुविधा घर बैठे प्राप्त कर सकते हैं, जबकि पाठ्य सामग्री डाक के माध्यम से उनके घर तक पहुंचा दी जाती है।

उक्त बातें इग्नू क्षेत्रीय केन्द्र दरभंगा के सहायक निदेशक डॉ0 राजीव कुमार ने सीएम कॉलेज में इग्नू की चल रही परीक्षा का औचक निरीक्षण करते हुए कहा। उन्होंने कहा कि यहां कोविड-19 प्रोटोकॉल तथा इग्नू परीक्षा नियमों का पूर्णतः पालन किया जा रहा है। यहां की परीक्षा में कोविड-19 के कारण दिल्ली, मुंबई, चेन्नई व बेंगलुरु आदि बड़े शहरों से घर आए छात्र भी शामिल हो रहे हैं, क्योंकि इग्नू में यह सुविधा है कि कहीं के भी छात्र अपनी सुविधानुसार निकट के परीक्षा केंद्र में शामिल हो सकते हैं।

सीएम कॉलेज के इग्नू अध्ययन केन्द्र के समन्वयक डॉ0 आरएन चौरसिया बताया कि यहां पीजी, यूजी, डिप्लोमा, पीजी डिप्लोमा तथा सर्टिफिकेट कोर्स आदि में ऑनलाइन नामांकन चल रहा है। विद्यार्थियों की आर्थिक स्थिति, क्षमता, उनकी रूचि एवं उपलब्ध कोर्सों के अनुसार काउंसलिंग के मार्फत इग्नू में ऑनलाइन नामांकन लिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि परीक्षा अगले माह के 9 सितंबर तक चलेगी जो पूर्णतः शांतिपूर्ण एवं कदाचार मुक्त चल रही है।

डॉ0 चौरसिया ने बताया कि परीक्षा में सहायक समन्वयक डा शिशिर कुमार झा, डा शंभू मंडल, डा कीर्ति चौरसिया, डा शैलेंद्र श्रीवास्तव, विपिन कुमार सिंह, राजकुमार गणेशन, सुहेल आलम, सरफराज अहमद, त्रिलोक नाथ चौधरी, सुरेश पासवान, उमाशंकर तथा रवि कुमार आदि पूरी तन्मयता से सहयोग कर रहे हैं।वहीं प्रधानाचार्य प्रो विश्वनाथ झा एवं इग्नू के वरीय क्षेत्रीय निदेशक डा शंभू शरण सिंह के द्वारा दिए गए आवश्यक निर्देश का भी पूर्णतः पालन किया जा रहा है।

Share