
डब्लूआईटी के पूर्व निदेशक स्व0 पद्मश्री डॉ मानस बिहारी वर्मा को दी गयी श्रद्धांजलि।
दरभंगा:.बिहार के प्रख्यात वैज्ञानिक एवं डब्ल्यूआईटी के पूर्व निदेशक स्वर्गीय पद्मश्री डॉक्टर मानस बिहारी वर्मा के लिए एयरोनॉटिकल डेवलपमेंट एजेंसी (ADA) एवं DRDO ( रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन) के द्वारा ऑनलाइन माध्यम से श्रद्धांजलि समारोह का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के प्रारंभ में PGD (CA) एवं ADA के निदेशक के द्वारा स्वर्गीय डॉक्टर वर्मा जी की प्रतिमा पर फूल माला से श्रद्धांजलि अर्पित की गई तथा 1 मिनट का मौन रखा गया।
कार्यक्रम में ही स्व0 डॉक्टर वर्मा के जीवन तथा उनकी उपलब्धियों पर बनी पुस्तक का विमोचन किया गया।
संस्थान के निदेशक डॉ यूके दास ने अपने संबोधन में स्व0 डॉक्टर वर्मा के कार्यों एवं 2004 में ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के द्वारा स्थापित बिहार की पहली महिला प्रौद्योगिकी संस्थान के प्रथम निदेशक के रूप में उनके अमूल्य योगदान का उल्लेख किया।
स्व0 वर्मा अपने निधन तक डॉ0 एपीजे अब्दुल कलाम महिला प्रौद्योगिकी संस्थान के प्रबंध परिषद के सदस्य बने रहकर संस्थान के उत्थान के लिए हमेशा प्रयासरत रहे।
कार्यक्रम के दौरान डॉक्टर कोटा (पूर्व पीजीडी- एडीए), एयर मार्शल फिलिप राजकुमार (पूर्व निदेशक एङीए), पी एस सुब्रमण्यम (पूर्व पीजीङी- सीए) (एवं निदेशक एङीए), योगेश कुमार (पूर्व ईडी), जाधव (निदेशक एनएएल), मुकेश झा ( जिला समन्वयक प्रभात दास फाउंडेशन) तथा कर्नल संजीव वर्मा ( पारिवारिक सदस्य) ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके साथ व्यतीत समय एवं अनुभव को साझा किया।

